Zero Crime Village: ना पुलिस, ना कैमरे… फिर भी 15 साल से ZERO क्राइम, महिलाओं ने बदल दी छत्तीसगढ़ के इस गांव की तक़दीर
ना पुलिस, ना कैमरे… फिर भी 15 साल से ZERO क्राइम, महिलाओं ने बदल दी छत्तीसगढ़ के इस गांव की तक़दीर..Zero Crime Village: No police, no

Zero Crime Village | Image Source | IBC24
- बिलासपुर का जुहली गांव बना मिसाल,
- 15 साल से जीरो क्राइम,
- 300 महिलाएं संभाल रहीं कानून और समाज,
बिलासपुर: Zero Crime Village: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर का एक ऐसा गांव जहां ना पुलिस की गश्त है ना सीसीटीवी की निगरानी लेकिन उसके बावजूद यहां जीरो क्राइम है। बीते 15 वर्षों से गांव में एक भी FIR दर्ज नहीं हुई है। वजह है, गांव की वो 300 महिलाएं, जो हथियार नहीं उठातीं, लेकिन नशा, हिंसा और अपराध पर ऐसी मार करती हैं कि, जुहली गांव अब पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन चुका है। यहां महिलाएं सिर्फ घर नहीं, बल्कि समाज का भविष्य भी संभाल रही हैं, और बन चुकी हैं गांव की असली कमांडो फोर्स।
Zero Crime Village: बिलासपुर से 35 किलोमीटर दूर वनांचल से घिरा जुहली गांव कभी नशे, झगड़ों और अवैध शराब के लिए बदनाम था। लेकिन अब यहां की हर गली में गूंजती है। महिला चेतना प्रहरी की आवाज़। 300 महिलाओं की ये टोली गांव में रोज़ गश्त करती है। न कोई हथियार न कोई वर्दी फिर भी इनके सामने नशा और अपराध दम तोड़ देता है। हर सप्ताह गांव की चौपाल पर महिलाएं जुटती हैं। बच्चों के भविष्य से लेकर महिलाओं की सुरक्षा और शराबबंदी तक हर मुद्दे पर चर्चा करती है। बाहरी अपराधी भी महिलाओं की इस सजगता से गांव में घुसने की हिम्मत नहीं करता, और अगर गांव का कोई व्यक्ति नियम तोड़े, तो पंचायत में दंड तय होता है.। ये महिलाएं कहती हैं पहले समझाएंगे नहीं मानेगा तो गांव से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
Zero Crime Village: गांव में महिलाओं की सजगता और जागरूकता ने जुहली को जीरो क्राइम वाला गांव बना दिया है। बताया जाता है, जुहली गांव से बीते 15 वर्षों में एक भी आपराधिक रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं हुई है। यह रिकॉर्ड पूरे प्रदेश के लिए मिशाल है। जुहली की ये क्रांति अब आसपास के गांवों तक भी फैल रही है। पड़ोस के कारिछापर जैसे गांवों ने भी चेतना टोली बनाना शुरू कर दिया है। पुलिस भी महिलाओं के इस प्रयास में उनके साथ खड़ी है। पुलिस ने महिलाओं को गांव की महिला कमांडो का दर्जा दिया है। जो गांव में अपराध के खिलाफ सजग प्रहरी के तौर पर मुस्तैदी से खड़ी हुई हैं।
Zero Crime Village: बहरहाल, जुहली की 300 महिलाएं सिर्फ गांव नहीं संभाल रहीं, बल्कि समाज को दिशा भी दे रही हैं। इसके लिए यहां ना कोई भारी भरकम सरकारी तंत्र काम कर रहा है और ना पुलिस की डंडा नीति चल रही है। महिलाओं की चेतना, एकजुटता और जागरूकता इस बदलाव में सबसे ज्यादा प्रभावी साबित हो रही है। जुहली गांव बता रहा है, बदलाव की शुरुवात एक छोटे गांव से भी हो सकती है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जुहली गांव में महिलाओं की सक्रियता, एकजुटता और हर सप्ताह सामूहिक चौपालों के ज़रिए समस्याओं का समाधान करने की प्रणाली ने अपराध को जड़ से खत्म कर दिया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh zero crime village Juhli village bilaspur
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am