Actor Ashutosh Rana cast his vote
नरसिंहपुर। देश में आज यानि 26 अप्रैल को दूसरे चरण पर 13 राज्यों की 88 सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां छह सीटों टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, होशंगाबाद और खजुराहो लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। इसी बीच अभिनेता आशुतोष राणा भी अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे।
वोट डालने के बाद अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा, कि ” चाहे आप देश में किसी भी स्थान पर क्यों ना हों, हमें अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए। मैं हर बार जब भी चुनाव होता तो वोट डालने आता हूं। मैं यह कहना चाहूंगा कि आप अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें।”
#WATCH नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश: वोट डालने के बाद अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा, "…आप देश में किसी भी स्थान पर क्यों ना हों, हमें अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए…मैं हर बार जब भी चुनाव होता तो वोट डालने आता हूं…मैं यह कहना चाहूंगा कि आप अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें…" pic.twitter.com/Lv5zD2q27w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2024