Akhilesh Yadav on CM Yogi: अरे उन्हें शैंपू की क्या जरूरत है भाई… सीएम योगी के शैम्पू लेने पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना…
राजनीति में नेताओं को एक दूसरे पर तंज कसना बखूबी आता है। नेताओं के, आए दिन कोई न कोई नए बयान सामने आ ही जाते हैं। इसी कड़ी में सपा …

AKHILESH YADAV ON CM YOGI
- अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के शैंपू वाले बयान पर तंज कसा।
- सोशल मीडिया पर बयान को लेकर बहस तेज हुई।
- योगी ने बाल मुंडन को साफ-सफाई का हिस्सा बताया।
Akhilesh Yadav on CM Yogi: उत्तर प्रदेश की राजनीति में हर दिन नई बहस और बयानबाजी देखने को मिलती है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक बार फिर तंज कसा है। हाल ही में सीएम योगी शैम्पू लेते हुए नजर आए थे । इसी वीडियो पर अखिलेश ने मजाकिया अंदाज में सवाल उठाए और इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं।
<
“अरे उन्हें शैंपू की क्या जरूरत है भाई” .. अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ कर कसा तंज
▶️ Next Gen GST लागू होने पर CM योगी आदित्यनाथ एक जनरल स्टोर में सामान देखते हुए नजर आए थे
▶️इस दौरान CM योगी ने एक शैंपू की बोतल उठाई थी#UttarPradesh #AkhileshYadavd #YogiAdityanath… pic.twitter.com/p6CG7poxVv
— IBC24 News (@IBC24News) September 24, 2025
/p>
क्या है पूरा वाकया ?
दरअसल, अखिलेश यादव ने गोरखपुर में सीएम योगी की जीएसटी पदयात्रा पर तंज कसा। दरअसल, सीएम योगी अपनी पदयात्रा के दौरान एक मॉल में पहुंचे थे। वहां पर वे एक प्रोडक्ट को हाथ में लेकर पूछा था कि यह क्या है। इस पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने जवाब दिया था- महाराज जी, यह बॉडी लोशन है। इसके बाद सीएम योगी ने मॉल के मैनेजर से इन सामग्रियों पर जीएसटी में कटौती के लाभ के बारे में पूछा। इस पर उन्हें कटौती की जानकारी दी गई।
क्या कहा अखिलेश यादव ने ?
अखिलेश यादव ने कहा कि कल सीएम योगी ने मॉल में एक बोतल उठाकर सबके सामने दिखाई। इसके बाद कई जगहों पर उनकी तस्वीरें वायरल हुईं। अखिलेश ने पूछा, “क्या था उस बोतल में? क्रीम थी या शैंपू?” इस पर हंसते हुए उन्होंने कहा कि “कोई साथी बता रहा है कि शैंपू सस्ता हो गया है, इसलिए मुख्यमंत्री जी शैंपू ले रहे हैं।” इसके बाद उन्होंने आगे कहा, “अरे भाई, उन्हें शैंपू की क्या जरूरत है? संत लोग तो बॉडी लोशन नहीं लगाते, वे भभूत या भस्म लगाते हैं।” अखिलेश यादव के इस तंज में उनकी चुटकी और सटीक व्यंग्य साफ दिखा। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई पत्रकार इस बात पर कुछ कहता है, तो योगी कहते हैं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वे साधु हैं।
योगी के बाल मुंडन का जुड़ा सवाल
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वे बचपन से ही अपने बाल मुंडवाते रहे हैं। वे कहते हैं कि यह उनकी साफ-सफाई का तरीका है। योगी ने यह भी कहा कि जब भी उनके सिर पर बाल निकलते हैं, वे तुरंत बाल मुंडवा लेते हैं।
इस वजह से अखिलेश यादव का शैंपू वाला तंज और भी ज्यादा चर्चा में आ गया। कुछ लोग इसे मज़ाक समझकर देख रहे हैं, जबकि कुछ वर्ग इसे असम्मानजनक और अनुचित बता रहे हैं। इस बयान के कारण सोशल मीडिया पर योगी समर्थक और विरोधी दोनों में बहस छिड़ गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के शैंपू वाली बोतल को लेकर तंज कसा और सवाल उठाया कि क्या वह क्रीम थी या शैंपू।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Akhilesh Yadav on CM Yogi
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am