All School Closed Today: सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, जानें क्या है कारण?

Ads

All School Closed Today: सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, जानें क्या है कारण?

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 08:08 AM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 08:08 AM IST

All School Closed Today | Photo Credit: AI

पिथौरागढ़: All School Closed Today देश के कई राज्यों में इस समय जमकर बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तो वहीं भारी बारिश की वजह से कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। बात करें उत्तराखंड की तो यहां लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यहां आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की चेतावनी जारी कर दी है।

स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश

School Closed Today भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद पिथौरागढ़ जिला प्रशासन आज 17 जुलाई को सभी ​स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग ने जिले सहित उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई है। इसी चेतावनी के मद्देनज़र कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय, निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 17 जुलाई को अवकाश रहेगा।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यदि मौसम की स्थिति और अधिक खराब होती है तो प्रशासन आवश्यकता के अनुसार आगे भी जरूरी कदम उठा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-