दिल्ली के कंझावला में एसयूवी से कई बार कुचले जाने से स्कूटर सवार की मौत

Ads

दिल्ली के कंझावला में एसयूवी से कई बार कुचले जाने से स्कूटर सवार की मौत

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 01:05 AM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 01:05 AM IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) दिल्ली के कंझावला इलाके में एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) द्वारा कथित तौर पर कई बार कुचले जाने के बाद 38 वर्षीय एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना चांदपुर गांव के पास हुई। उसने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस एसयूवी और उसके चालक की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि यह एक सोची-समझी हत्या है। परिजनों का दावा है कि पीड़ित पर इससे पहले भी दो बार हमला किया गया था लेकिन वह बच गया था।

पुलिस ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

भाषा प्रचेता सिम्मी

सिम्मी