Benjamin Netanyahu Latest Statement: “जब तक मैं इज़राइल का प्रधानमंत्री हूँ, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे।”.. बेंजामिन नेतन्याहू ने आखिर क्यों दोहराया अपना संकल्प?.. ट्रंप का भी किया जिक्र

Benjamin Netanyahu Latest Statement Against Iran: नेतन्याहू ने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलेंगे, ट्रंप के साथ सहमति का दावा।

Benjamin Netanyahu Latest Statement: “जब तक मैं इज़राइल का प्रधानमंत्री हूँ, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे।”.. बेंजामिन नेतन्याहू ने आखिर क्यों दोहराया अपना संकल्प?.. ट्रंप का भी किया जिक्र

Benjamin Netanyahu Latest Statement Against Iran || Image- PBS FILE

Modified Date: June 12, 2026 / 06:21 pm IST
Published Date: June 12, 2026 6:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नेतन्याहू ने कहा, ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे।
  • ट्रंप और नेतन्याहू ने ईरान मुद्दे पर पूर्ण सहमति जताई।
  • यूरेनियम संवर्धन और मिसाइल कार्यक्रम पर इजरायल ने कड़ी शर्तें रखीं।

यरुशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अपना संकल्प फिर से दोहराया है। (Benjamin Netanyahu Latest Statement Against Iran) शुक्रवार को उन्होंने कहा कि वह और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर पूरी तरह सहमत हैं कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे।

सोशल मीडिया पर शेयर किये गए एक ट्वीट ने नेतन्याहू ने लिखा, “जब तक मैं इजरायल का प्रधानमंत्री हूं, ईरान परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकेगा। इस मुद्दे पर मेरी और राष्ट्रपति ट्रंप की पूरी सहमति है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इजरायल ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अपनी सुरक्षा चिंताओं से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं करेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

ट्रंप ने जताई थी जल्द समझौते की उम्मीद

नेतन्याहू का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की उस टिप्पणी के एक दिन बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और अगले सप्ताह तक समझौता होने की संभावना है। ट्रंप ने दावा किया था कि वार्ता के लगभग सभी प्रमुख बिंदुओं पर सकारात्मक प्रगति हुई है। (Benjamin Netanyahu Latest Statement Against Iran) इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद गुरुवार को दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत भी हुई। इस दौरान नेतन्याहू ने उस अमेरिकी प्रतिबद्धता का स्वागत किया, जिसके तहत किसी भी अंतिम समझौते में ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए कड़े प्रावधान शामिल किए जाएंगे।

इजरायल ने रखीं अपनी प्रमुख शर्तें

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि नेतन्याहू ने ट्रंप के उस रुख की सराहना की, जिसमें समृद्ध यूरेनियम सामग्री को हटाने, संवर्धन से जुड़ी बुनियादी संरचना को समाप्त करने, मिसाइल उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने और क्षेत्र में ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों को मिलने वाले समर्थन को समाप्त करने जैसी शर्तों को अंतिम समझौते का हिस्सा बनाने की बात कही गई है।

नेतन्याहू लंबे समय से ईरान के परमाणु कार्यक्रम के सबसे मुखर आलोचकों में रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों से वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं का विरोध करते रहे हैं। (Benjamin Netanyahu Latest Statement Against Iran) उनके अनुसार, यदि यह प्रयास नहीं किए गए होते तो ईरान बहुत पहले परमाणु हथियार विकसित कर चुका होता।

ईरान ने कहा- अभी अंतिम समझौता नहीं हुआ

इजरायली प्रधानमंत्री ने एक बार फिर आरोप लगाया कि ईरान का उद्देश्य इजरायल को नुकसान पहुंचाना है और उनकी सरकार तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है।

ईरानी सरकारी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, तेहरान किसी भी संभावित समझौते के तहत यूरेनियम संवर्धन के अपने अधिकार को बनाए रखना चाहता है और अपने संवर्धित यूरेनियम भंडार को भी सुरक्षित रखना चाहता है। (Benjamin Netanyahu Latest Statement Against Iran) यही कारण है कि दोनों देशों के बीच बातचीत में अभी कई महत्वपूर्ण चुनौतियां बनी हुई हैं और अंतिम समझौते का रास्ता पूरी तरह साफ नहीं हुआ है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा

बिहार कंगाल होने की कगार पर, सरकार वित्तीय स्थिति पर जवाब दे : तेजस्वी

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार ठग ने शादी के बहाने 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी की

ब्रिक्स बैठक: चौहान ने छोटे किसानों की बेहतरी एवं खाद्य सुरक्षा के लिए साझा प्रयास का किया आह्वान

केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown