IND vs SL : दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुए टीम से बाहर
दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुए टीम से बाहर : Big blow to Team India before the second T20
Congress leader DB Inamdar passed away
नई दिल्लीः भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन घुटने की चोट के चलते बाहर हो गए हैं। उनके बदले घरेलू क्रिकेट में विदर्भ और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) को स्क्वाड में शामिल किया गया है।
दरअसल, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान संजू सैमसन को फील्डिंग करते हुए घुटने में चोट लगी थी। एक बार वे कैच लेने की कोशिश में गिरे थे, जबकि एक बार बाउंड्री लाइन पर गेंद को रोकते समय चोटिल हुए थे। हालांकि, उन्होंने पूरी फील्डिंग की थी और मैच के बाद उनके घुटने में सूजन आई थे। वे इस मैच में सस्ते में आउट हो गए थे।
Read More : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, टीचर समेत कई पदों हुई भर्ती को किया निरस्त, वेतन वसूली के भी दिए आदेश
बीसीसीआई ने मीडिया रिलीज में बताया है कि संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। मुंबई में पहले टी20 मैच के दौरान बाउंड्री रोप के पास गेंद रोकने की कोशिश में सैमसन के बाएं घुटने में चोट लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम आज दोपहर उन्हें स्कैन और विशेषज्ञ राय के लिए मुंबई ले गई और उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है। चयन समिति ने जितेश शर्मा को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है।

Facebook


