बड़ी खबर: 16 साल की गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या, 3 लोगों ने किया था दुष्कर्म

परभणी में 16 साल की लड़की ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली है, लातूर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है

बड़ी खबर: 16 साल की गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या, 3 लोगों ने किया था दुष्कर्म
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: September 21, 2021 4:29 pm IST

मुंबई। परभणी में 16 साल की लड़की ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली है, लातूर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। इस मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि उसके साथ 3 लोगों ने बलात्कार किया। FIR दर्ज़ की गई है, जांच हो रही है। SP खुद इसे देख रहे हैं। जो सच्चाई होगी वैसे कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें: सीमा सुरक्षा बल में निकली बंपर भर्ती, लगभग 70000 रुपए मिलेगी सैलरी, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

गौरतलब है कि आरोपी पिछले दो साल से पीड़ित लड़की को परेशान कर रहे थे। इन लोगों ने 12 सितंबर को मौका पाकर डिघोल तांडा परिसर में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से दुखी पीड़िता ने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर उसे लातूर के अस्पताल में रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक फरार बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ज्योतिषीय असंगति शादी के वादे से मुकरने का बहाना नहीं हो सकती : अदालत


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com