BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

#BigPictureWithRKM: समन्वय, संयोजन और सहमति.. महायुति ने महाराष्ट्र में लूट ली महफ़िल, आखिर क्या रही इस महाविजय की बड़ी वजहें, देखें बिग पिक्चर

Big Picture With RKM चुनावी रणनीति पर बात करें तो सीट बंटवारे को लेकर भी महायुति के घटक दलों के बीच गजब की अंडरस्टैंडिंग देखने को मिली। सीट शेयरिंग के …

Ravi Kant Mittal
Published: 23 Nov 2024 | 11:55 pmModified: 23 Nov 2024 | 11:55 pm

 

Big Picture With RKM: रायपुर। "मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बना लेना, मैं समुंदर हूं, लौट कर वापस आउंगा".. ये शेर कभी महाराष्ट्र के भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कही थी। (The biggest reasons for BJP's victory in Maharashtra) उन्होंने यह तब कही थी जब उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया था जबकि शिंदे खुद मुख्य्मंत्री बने थे। लेकिन आज जब ये समंदर लौटकर आया तो कोई लहर नहीं बल्कि पूरी तरह सुनामी बनकर। भाजपा ने महाराष्ट्र में नया इतिहास रच दिया है। ये जीत जितनी अप्रत्याशित है, अकल्पनीय है।

हैरानी बात हैं कि आज महायुति और भाजपा ने जिस तरह की कामयाबी महाराष्ट्र में हासिल की है उसपर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है। खुद पार्टी के नेताओं ने अपने आप को 170-160 सीटों के बीच समेट लिया था लेकिन आज का रिजल्ट उनके उम्मीदों से कही ज्यादा रहा, आगे रहा। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर किन वजहों से महायुति और भाजपा को प्रचंड जीत क्यों हासिल हुई? इनके पीछे क्या वजह रही?

महिलाओं पर फोकस

महायुति ने इस बार अपना पूरा फोकस महिला वोटरों पर रखा था। हमने देखा है कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार के विधानसभा चुनावों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है। उनके वोट प्रतिशत भी बढ़े हैं। महिलाओं को साधने भाजपा ने लाडकी बहना योजना का जमकर प्रचार किया और इसका फायदा भी महिलाओं को दिया। (The biggest reasons for BJP's victory in Maharashtra) भाजपा जो इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देती थी वह राशि अब और भी बढ़ जाएगी।

दूसरी सबसे बड़े वजह भाजपा का नारा 'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' की व्यापक सफलता। इस नारे के साथ भाजपा ने अपने हिन्दू मतदाताओं को तो बनाये रखा बल्कि महायुति के जिन दलों ने इस नारे से दूरी बनाई उसका फायदा भी रणनीतिक तौर पर महायुति को हासिल हुआ।

तीसरी बड़ी वजह लोसकभा चुनाव की हार से सबक लेना। भाजपा को महाराष्ट्र में लोकसभा के चुनाव में खासा नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन भाजपा ने इस नाकामी से बड़ा सबक लिया और बचे हुए महीने में इस पर काम भी किया। इसके लिए उन्होंने समाज के सभी वर्ग को साधने का काम शुरू किया। महायुति की सरकार ने इस दौरान युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कई हितकारी योजनाएं शुरू की। इसके अलावा भाजपा ने आरएसएस के साथ मिलकर सभाएं की, जमीनी स्तर पर भी मेहनत की। उन्होंने समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुँच भी सुनिश्चित की और यही वजह है कि आज नतीजों में इसका फायदा महायुति को मिला, भाजपा कोई मिला।

इससे अलग चुनावी रणनीति पर बात करें तो सीट बंटवारे को लेकर भी महायुति के घटक दलों के बीच गजब की अंडरस्टैंडिंग देखने को मिली। सीट शेयरिंग के दौरान सभी दलों के बीच आपसी समन्वय और सहमति बनी रही, चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने को लेकर कोई विवाद नहीं था। (The biggest reasons for BJP's victory in Maharashtra) इतना ही नहीं बल्कि सीटों के बंटवारों के बाद आपसी सामंजस्य बनाये रखें के लिए नेताओं ने आपस में पार्टी बदलकर चुनाव लड़ा लेकिन अपने मतदाताओं को दूर होने नहीं दिया। जबकि इसके उलट महाविकास अघाड़ी में शुरू से खींचतान देखी जा रही थी। सीटों के बंटवारे में वे काफी पीछे रहे।

बात सीएम पद की करें तो महायुति के नेताओं ने इस मामले पर मौन धारण कर लिया था। उनके नेताओं ने कभी भी इस पद के लिए दावा नहीं ठोंका। वे हमेशा कहते रहे कि चुनावी नतीजों के बाद इस पर विचार विमर्च किया जाएगा। जबकि कांग्रेस और शिवसेना में सीएम पद के लिए असहमति देखी गई, नेताओं ने बयानबाजी भी की और इसका असर वोटरों पर भी पड़ा

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Ravi Kant Mittal
Ravi Kant Mittal

एडिटर इन चीफ IBC24 News. Email - rkmittal94@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Big Picture With RKM | The biggest reasons for BJP's victory in Maharashtra

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm