Chhattisgrah Naxalite News: दम तोड़ते माओवाद के बीच जब्त हुआ ‘मौत का सामान’.. सुरक्षाबलों के हाथ लगा हथियार-गोलाबारूद का जखीरा, देखें वीडियो

Chhattisgrah Naxalite Weapons Seized: कांकेर में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का हथियार और विस्फोटक जखीरा बरामद किया।

Chhattisgrah Naxalite News: दम तोड़ते माओवाद के बीच जब्त हुआ ‘मौत का सामान’.. सुरक्षाबलों के हाथ लगा हथियार-गोलाबारूद का जखीरा, देखें वीडियो

Chhattisgrah Naxalite Weapons Seized || Image- IBC24 NEWS FILE

Modified Date: February 14, 2026 / 06:00 pm IST
Published Date: February 14, 2026 5:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांकेर में नक्सलियों का हथियार जखीरा बरामद
  • डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई
  • आईईडी और बीजीएल लॉन्चर जब्त

कांकेर: नक्सलवाद के खात्मे को लेकर चलाए जा रहे अभियान में कांकेर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीम छोटे बेतिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा इलाके में सर्च ऑपरेशन पर थी। (Chhattisgrah Naxalite Weapons Seized) इसी दौरान सूचना मिली कि नक्सलियों ने जंगल के भीतर भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है। सूचना के आधार पर जवानों ने सावधानीपूर्वक तलाशी अभियान चलाया और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया।

ठिकाना छोड़कर भागे नक्सली

बरामद सामग्री में 2 बीजीएल लॉन्चर, 2 नग 12 बोर बंदूक, 1 एयरगन, 3 डायरेक्शनल आईईडी, 5 किलो का एक टिफिन आईईडी, 30 बीजीएल बम, 12 बोर के 26 राउंड, 2 किलो बारूद और आईईडी बनाने की अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस के अनुसार यह इलाका कभी नक्सलियों का सुरक्षित जोन माना जाता था, लेकिन पिछले दो वर्षों में यहां कई बड़े मुठभेड़ हुए हैं, जिसके बाद नक्सली अपने ठिकाने छोड़कर भागने को मजबूर हुए हैं।

संभावित ठिकानों पर सुरक्षा बलों की कड़ी नजर

सूत्रों के मुताबिक, नक्सली अब छोटी-छोटी टोलियों में बंटकर गतिविधियां चला रहे हैं ताकि सुरक्षा बलों की नजर से बच सकें, लेकिन उनके छिपाए गए हथियार लगातार बरामद हो रहे हैं। (Chhattisgrah Naxalite Weapons Seized) एएसपी नक्सल ऑपरेशन आकाश श्रीमाल ने बताया कि संयुक्त अभियान में यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है और नक्सलियों के सभी संभावित ठिकानों पर सुरक्षा बलों की कड़ी नजर है। क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में