CM Yogi Adityanath Janta Darshan: गृह क्षेत्र गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ.. जनदर्शन में की लोगों से भेंट, अफसरों को दिए समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
CM Yogi Adityanath Janta Darshan: गोरखपुर जनदर्शन में सीएम योगी ने लोगों की शिकायतें सुनीं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
CM Yogi Adityanath Janta Darshan || Image- IBC24 NEWS Archive
- गोरखपुर जनदर्शन में सीएम योगी ने 150 लोगों से मुलाकात की।
- अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के सख्त निर्देश दिए।
- जमीन कब्जा और अपराध मामलों में कड़ी कार्रवाई के आदेश।
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों भेंट किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी परेशानी और शिकायत लेकर पहुंचे। (CM Yogi Adityanath Jandarshan in Gorakhpur) मुख्यमंत्री ने हर व्यक्ति की बात ध्यान से सुनी और भरोसा दिलाया कि किसी की भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर मामले में जल्द कार्रवाई होगी और लोगों को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जनता दर्शन में करीब 150 लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। किसी ने जमीन विवाद की शिकायत की, तो किसी ने पुलिस से जुड़ी परेशानी बताई। कुछ लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक मदद भी मांगी। मुख्यमंत्री ने सभी के आवेदन लिए और अधिकारियों को तुरंत जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से साफ कहा कि जनता की शिकायतों को जल्दी से जल्दी हल किया जाए। (CM Yogi Adityanath Jandarshan in Gorakhpur) उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। हर शिकायत की जांच हो और तय समय के भीतर उसका समाधान किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि शिकायत मिलने के बाद उसे लंबे समय तक लंबित न रखा जाए। लोगों की समस्याओं का जल्द निपटारा करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करें और किसी भी मामले में लापरवाही न बरतें।
जमीन और अपराध मामले
जनता दर्शन में कई लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जे और अपराध से जुड़ी शिकायतें भी रखीं। इन मामलों को गंभीर मानते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। (CM Yogi Adityanath Jandarshan in Gorakhpur) उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून तोड़े या किसी की जमीन पर गलत तरीके से कब्जा करे, उसके खिलाफ बिना देरी के कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लोगों को सुरक्षा और न्याय मिलना सबसे जरूरी है। इसलिए ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इलाज में मिले मदद
कार्यक्रम में कुछ लोग इलाज के खर्च के लिए आर्थिक सहायता मांगने भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके आवेदन देखकर अधिकारियों को जरूरी प्रक्रिया जल्दी पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे ही इलाज का अनुमानित खर्च सरकार को भेजेगा, वैसे ही मदद की राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
#WATCH | Gorakhpur: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath holds ‘Janta Darshan’ at the Gorakhnath Temple premises in Gorakhpur. pic.twitter.com/glV3r1qm9p
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 24, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
महाराष्ट्र सरकार ने एमबीबीएस छात्रों के लिए एक वर्षीय सेवा बॉन्ड की अनिवार्यता समाप्त की
जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया : सैमी
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को आंध्र प्रदेश में 8,500 करोड़ रुपये की बिजली पारेषण परियोजना मिली
प्रदर्शन के दौरान महिला से बदसलूकी के आरोपों को मुंबई पुलिस ने किया खारिज
मानव तस्करी मामला: पीड़ितों की गवाही नहीं होने पर ठाणे अदालत ने दो आरोपियों को बरी किया

Facebook


