PM Narendra Modi: PM नरेंद्र मोदी की हत्या की रची जा रही थी साजिश, CIA को प्रस्ताव भेजकर मांगे थे मोटी रकम, मचा हड़कंप

PM Narendra Modi: PM नरेंद्र मोदी की हत्या की रची जा रही थी साजिश, CIA को प्रस्ताव भेजकर मांगे थे मोटी रकम, मचा हड़कंप

PM Narendra Modi: PM नरेंद्र मोदी की हत्या की रची जा रही थी साजिश, CIA को प्रस्ताव भेजकर मांगे थे मोटी रकम, मचा हड़कंप

PM Narendra Modi | Photo Credit: ANI Photo

Modified Date: April 10, 2026 / 09:55 am IST
Published Date: April 10, 2026 9:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • बक्सर जिले से तीन युवकों को पीएम मोदी की हत्या की कथित साजिश में गिरफ्तार किया गया
  • आरोपी अमन तिवारी ने CIA को ई-मेल भेजकर हत्या का प्रस्ताव दिया और पैसे मांगे
  • पुलिस साइबर और अंतरराष्ट्रीय एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है

नई दिल्ली: PM Narendra Modi बिहार के बक्सर जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की कथित साजिश के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी बुधवार देर रात छापेमारी के दौरान की गई। इन युवकों के अगुवा अमन तिवारी ने अमरीकी खुफिया एजेंसी सीआइए को ई-मेल भेजकर मोदी की हत्या का प्रस्ताव दिया था और बदले में मोटी रकम मांगी थी। घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है।

CIA को भेजा प्रस्ताव, मांगे पैसे

PM Narendra Modi पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल, लैपटॉप व अन्य उपकरणों तथा उनके संपर्काें को खंगाल रही है। जांच में सामने आया कि अमन तिवारी ने इस साजिश के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को प्रस्ताव भेजा था। उसने इसके बदले मोटी रकम की मांग की थी। साथ ही साजिश को अंजाम देने के लिए 22 दिन का समय भी मांगा था। यह जानकारी मिलते ही खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अमल तिवारी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसने पहले भी कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी और उसे गिरफ्तार भी किया गया था।

पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच

खुफिया सूचना के आधार पर बक्सर और डुमरांव पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने अमन के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस साइबर एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।