Monalisa Wedding News: मोनालिसा निकली नाबालिग! ST आयोग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, इतने साल की है वायरल गर्ल, पति फरमान की बढ़ी मुश्किलेंं

Monalisa Wedding News: मोनालिसा निकली नाबालिग! ST आयोग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, इतने साल की है वायरल गर्ल, पति फरमान की बढ़ी मुश्किलेंं

Monalisa Wedding News: मोनालिसा निकली नाबालिग! ST आयोग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, इतने साल की है वायरल गर्ल, पति फरमान की बढ़ी मुश्किलेंं

monalisa wedding news/ image source: ibc24

Modified Date: April 10, 2026 / 09:28 am IST
Published Date: April 10, 2026 9:28 am IST
HIGHLIGHTS
  • मोनालिसा नाबालिग, जांच में खुलासा
  • ST आयोग की रिपोर्ट आई सामने
  • फरमान खान पर गंभीर धाराएं दर्ज

Monalisa Wedding News: खरगोन: मध्य प्रदेश के Khargone जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां चर्चित “वायरल गर्ल मोनालिसा” मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय National Commission for Scheduled Tribes (ST आयोग) की जांच में मोनालिसा को नाबालिग पाया गया है। बताया जा रहा है कि महाकुंभ 2025 के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा की उम्र को लेकर विवाद सामने आया था, जिसके बाद 17 मार्च को मिली शिकायत के आधार पर आयोग के अध्यक्ष Antar Singh Arya ने एक जांच दल का गठन किया था। जांच के दौरान महेश्वर के शासकीय अस्पताल के रिकॉर्ड में यह दर्ज मिला कि मोनालिसा का जन्म 30 दिसंबर 2009 को शाम 5:50 बजे हुआ था, जिससे मार्च 2026 में उसकी उम्र करीब 16 वर्ष पाई गई।

Monalisa minor case: शादी के समय मोनालिसा नाबालिग

जांच में यह भी सामने आया कि मार्च माह में Kerala में फरमान खान के साथ हुई शादी के समय मोनालिसा नाबालिग थी। आयोग की टीम ने महज तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट तैयार कर आयोग को सौंप दी। इस बीच मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले की शिकायत पर 25 मार्च को महेश्वर थाने में फरमान खान के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया। साथ ही आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत भी प्रकरण कायम किया गया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

viral girl Monalisa wedding: एफआईआर की कॉपी मीडिया को उपलब्ध

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के एडवोकेट और सामाजिक कार्यकर्ता Pratham Dubey ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एफआईआर की कॉपी मीडिया को उपलब्ध कराई है। वहीं महेश्वर के विधायक Rajkumar Mev और भाजपा मंडल अध्यक्ष Vikram Patel आज दोपहर 12 बजे इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। दूसरी ओर फिल्म डायरेक्टर Sanoj Mishra ने वीडियो जारी कर ST आयोग का आभार जताते हुए इस मामले को “लव जिहाद” से जोड़कर बड़ा आरोप लगाया है।

मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींच लिया है। National Human Rights Commission (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है और खरगोन के पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आयोग ने मध्य प्रदेश और केरल सरकारों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को आपसी समन्वय के साथ जांच आगे बढ़ाने को कहा है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।