Israel Iran War Update: ‘कोई सीजफायर नहीं हुआ है..’, इजरायली पीएम नेतन्याहू का बहुत बड़ा बयान, कहा-हम नहीं रुकेंगे
Israel Iran War Update: इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने एक वीडियो संदेश जारी कर उत्तरी Lebanon के लोगों को संबोधित किया है।
netanyahu news/ image source: ibc24 file image
- नेतन्याहू का सख्त वीडियो संदेश जारी
- लेबनान में सीजफायर से साफ इनकार
- हिजबुल्लाह पर हमले जारी रहेंगे
Israel Iran War Update: इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने एक वीडियो संदेश जारी कर उत्तरी Lebanon के लोगों को संबोधित किया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि “उत्तरी लेबनान के लोगों, मुझे आप पर गर्व है। आप बेहद मजबूती और साहस के साथ डटे हुए हैं।” नेतन्याहू ने इस दौरान वहां की जनता के धैर्य और संघर्ष की सराहना की और कहा कि वे इस कठिन समय में भी मजबूती से खड़े हैं, जो काबिल-ए-तारीफ है।
‘WAR’ अब ‘NO MORE’? ईरान-अमेरिका की 11 अप्रैल को होगी बैठक https://t.co/EjYv4uwwdu
— IBC24 News (@IBC24News) April 10, 2026
Israel Iran War: लेबनान में सीजफायर लागू नहीं हुआ
अपने बयान में उन्होंने साफ किया कि लेबनान में किसी भी तरह का सीजफायर (युद्धविराम) लागू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “मैं आपको स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि लेबनान में कोई सीजफायर नहीं हुआ है।” इस बयान के जरिए उन्होंने उन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की, जिनमें युद्धविराम की संभावनाएं जताई जा रही थीं। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल की सेना अपने अभियान को जारी रखेगी और किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।
Benjamin Netanyahu statement: सुरक्षा बहाली तक नहीं रुकेंगे हमले
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने आगे कहा कि इजरायल Hezbollah के खिलाफ पूरी ताकत से हमले जारी रखेगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, “हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक आपकी सुरक्षा पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती।” उनके इस बयान से साफ है कि इजरायल आने वाले समय में भी अपनी सैन्य कार्रवाई को तेज रख सकता है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, इस जिले में दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत
- Vande Bharat IBC24 News: हुमायूं कबीर के वीडियो से मचा भारी सियासी बवाल.. सत्ताधारी नेताओं के जिक्र से उठ रहे सवाल. आप भी देखें
- Kaptaan Series Prime Video : 8 एपिसोड और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस! ओटीटी पर आते ही छाई यह सीरीज, टीवी सितारों ने मचाया गदर

Facebook


