Melania Trump Statement: “मुझे पार्टियों में बुलाया जाता था…” एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही मेलानिया ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, ये बड़ी बातें कबूली
Melania Trump Statement: अमेरिका की प्रथम महिला Melania Trump ने हाल ही में सामने आ रही उन खबरों और अफवाहों पर कड़ा बयान दिया है,
Melania Trump / image source: wikimedia commons
- मेलानिया ट्रंप ने आरोपों से किया इनकार
- एपस्टीन से रिश्ते की खबरें बताईं
- झूठी सोशल मीडिया तस्वीरें फर्जी बताई गईं
Melania Trump Statement: अमेरिका की प्रथम महिला Melania Trump ने हाल ही में सामने आ रही उन खबरों और अफवाहों पर कड़ा बयान दिया है, जिनमें उनका नाम कुख्यात वित्तीय अपराधी Jeffrey Epstein से जोड़ा जा रहा था। इसके साथ ही मेलानिया ट्रंप ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और कहानियों को पूरी तरह फर्जी बताया।
Melania Trump: मेलानिया ट्रंप ने आरोपों से किया इनकार
मेलानिया ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि “मुझे जेफरी एपस्टीन से जोड़ने वाले झूठ आज ही खत्म होने चाहिए।” उन्होंने उन लोगों की आलोचना करते हुए कहा कि जो लोग उनके बारे में इस तरह के झूठ फैला रहे हैं, उनमें कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह कभी भी एपस्टीन की दोस्त नहीं रही हैं और इस तरह के दावों का कोई आधार नहीं है।
Jeffrey Epstein allegations denial:एपस्टीन से रिश्ते की खबरें बताईं झूठी
मेलानिया ट्रंप ने अपने बयान में यह भी स्वीकार किया कि उन्हें कभी-कभी एपस्टीन से जुड़े सामाजिक आयोजनों में आमंत्रित किया जाता था। उन्होंने कहा कि New York City और Palm Beach जैसे स्थानों पर सामाजिक मेलजोल आम बात है और ऐसे आयोजनों में कई लोग शामिल होते थे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इन कार्यक्रमों में शामिल होना किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत संबंध का संकेत नहीं है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि उनका न तो एपस्टीन और न ही उसकी सहयोगी Ghislaine Maxwell के साथ कोई रिश्ता रहा है।
Epstein case documents: वायरल हो रही तस्वीरों को पूरी तरह फर्जी बताया
इसके साथ ही मेलानिया ट्रंप ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और कहानियों को पूरी तरह फर्जी बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की भ्रामक सामग्री पर भरोसा न करें और सतर्क रहें। उन्होंने यह भी कहा कि एपस्टीन के अपराधों से जुड़े किसी भी मामले में वह न तो गवाह रही हैं और न ही उनका नाम किसी आधिकारिक दस्तावेज में शामिल है। मेलानिया ने जोर देकर कहा कि एपस्टीन केस से जुड़े कोर्ट के दस्तावेजों और बयानों में उनका कहीं भी जिक्र नहीं है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, इस जिले में दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत
- Vande Bharat IBC24 News: हुमायूं कबीर के वीडियो से मचा भारी सियासी बवाल.. सत्ताधारी नेताओं के जिक्र से उठ रहे सवाल. आप भी देखें
- Kaptaan Series Prime Video : 8 एपिसोड और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस! ओटीटी पर आते ही छाई यह सीरीज, टीवी सितारों ने मचाया गदर

Facebook


