West Bengal Assembly Eelections 2026: पश्चिम बंगाल में वोटिंग बड़ा उलटफेर, AIMIM ने तोड़ा इस पार्टी से गठबंधन, किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान, जानें क्या है वजह?

West Bengal Assembly Eelections 2026: पश्चिम बंगाल में वोटिंग बड़ा उलटफेर, AIMIM ने तोड़ा इस पार्टी से गठबंधन, किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान, जानें क्या है वजह?

West Bengal Assembly Eelections 2026: पश्चिम बंगाल में वोटिंग बड़ा उलटफेर, AIMIM ने तोड़ा इस पार्टी से गठबंधन, किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान, जानें क्या है वजह?

West Bengal Assembly Eelections 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 10, 2026 / 08:37 am IST
Published Date: April 10, 2026 8:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन तोड़ा
  • वायरल वीडियो ने चुनाव से पहले बड़ा विवाद खड़ा किया
  • AIMIM अब बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी

नई दिल्ली: West Bengal Assembly Eelections 2026: 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियों पूरी कर ली है और अब चुनाव प्रचार जोरो शोरो से कर रहे हैं। इसी बीच वोटिंग से पहले एक बड़ा खेला हो गया है। हुमायूं कबीर के 1000 करोड़ की सीक्रेट डील वाला वीडियो लीक होने के बाद AIMIM ने आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। AIMIM ने खुद इसका ऐनान सोशल मीडिया एक्स पर की है और हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोला है। इसके साथ ही AIMIM ने कहा कि उनकी पार्टी बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे।

West Bengal Assembly Eelections 2026 AIMIM ने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने ट्वीट किया, “हुमायूँ कबीर के खुलासों से यह साफ़ हो गया है कि बंगाल के मुसलमान कितने कमज़ोर हैं। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल उठे। आज से, AIMIM ने कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं। ‘

हुमांयू कबीर पर फूटा AIMIM का गुस्सा

हुमांयू कबीर पर तंज कसते हुए AIMIM ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘दशकों तक धर्मनिरपेक्ष शासन रहने के बावजूद, उनके लिए कुछ भी नहीं किया गया है। किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के पीछे AIMIM की नीति यह है कि हाशिए पर पड़े समुदायों की अपनी एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज़ हो। हम बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा।’

हुमायूं कबीर के किसी वीडियो से मचा बवाल

आपको बता दें कि जिन हुमायूँ कबीर ने बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहकर राजनीतिक तूफ़ान खड़ा कर दिया था उनके एक वायरल वीडियो ने चुनाव से पहले बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को टीएमसी ने जारी किया है और दावा किया है कि ममता बनर्जी को हराने के लिए हुमायूं कबीर ने बीजेपी से 1000 करोड़ रुपये की मांग की थी। पार्टी ने वीडियो के आधार पर दावा किया कि हुमायूं नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के संपर्क में थे। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि IBC24 नहीं करता है।

हुमायूं कबीर ने आरोपों को बताया फर्जी

वहीं दूसरी ओर हुमायूं कबीर ने टीएमसी के दावों को खारिज कर दिया है और सभी आरोप को झूठा बताया है। TMC पर पलटवार करते हुए हुमायूं ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं, असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा हैं, देश के PM नरेंद्र मोदी हैं और गृह मंत्री अमित शाह हैं। उनसे आखिरी बार 2019 में मुलाकात हुई थी। उसके बाद से इनमें से किसी से भी कोई संपर्क नहीं है। उन्होंने TMC को चुनौती दी कि अगर 2019 के बाद उनकी किसी BJP नेता से मुलाकात का कोई फोटो या सबूत है तो सामने लाएं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।