DA Hike Latest Update: मिल गया होली का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, पेंशनरों को भी मिलेगा लाभ

DA Hike Latest Update: मिल गया होली का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, पेंशनरों को भी मिलेगा लाभ

DA Hike Latest Update: मिल गया होली का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, पेंशनरों को भी मिलेगा लाभ

DA Hike Latest Update || महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी: File image

Modified Date: February 27, 2026 / 10:00 am IST
Published Date: February 27, 2026 10:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की
  • डीए बढ़कर 58% हुआ, जुलाई 2025 से लागू
  • 5.16 लाख कर्मचारी और 8.72 लाख पेंशनभोगियों को फायदा

मुंबई: अगले महीने मार्च में होली का त्योहार है, लेकिन इससे पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल गई है। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब सभी सरकारी कर्मचारियों की होली की सौगात मिल गई है।

तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी

दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने अपने सभी सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही डीए बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ा हुआ वेतन जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी। इस बात की जानकारी वित्त राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने खुद विधानसभा में दी है।

5.16 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

उन्होंने बताया कि जुलाई, 2025 से अक्टूबर, 2025 तक की अवधि का बकाया मार्च, 2026 में ‘गुड़ी पड़वा’ के अवसर पर दिया जाएगा। नवंबर, 2025 से जनवरी, 2026 तक के बकाया के संबंध में आदेश अलग से जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 5.16 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों और करीब 8.72 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।