Bank Holiday in March: मार्च में इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा कोई काम, पैसे निकालने से पहले पढ़ लें ये खबर

Bank Holiday in March: मार्च में इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा कोई काम, पैसे निकालने से पहले पढ़ लें ये खबर

Bank Holiday in March: मार्च में इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा कोई काम, पैसे निकालने से पहले पढ़ लें ये खबर

(Bank Holiday in March / Image Credit: IBC24 News File)

Modified Date: February 27, 2026 / 09:05 am IST
Published Date: February 27, 2026 9:04 am IST
HIGHLIGHTS
  • मार्च 2026 में अलग-अलग राज्यों में 10–11 दिन तक बैंक रह सकते हैं बंद
  • होली, ईद, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे बड़े त्योहारों के कारण छुट्टियां
  • छुट्टी के दिन भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं रहेंगी चालू

नई दिल्ली: Bank Holiday in March फरवरी का महीना खत्म होने वाला है। जिसके बाद मार्च का महीना शुरू हो जाएगा। मार्च में होली (Holi 2026) का त्योहार भी पड़ रहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि मार्च के महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे। अगर आपको भी अगले महीने बैंक से जुड़ी कोई काम करवाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है।

Bank Holiday in March 2026 दरअसल, मार्च में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। मार्च के महीने में जहां होली का त्योहार है तो वहीं इस महीने में बैंक की भी खूब छुट्टियां होने वाली हैं। जिससे अलग अलग राज्यों के हिसाब से करीब 10 से 11 दिनों तक बैंक बंद रहने वाला है। हालांकि छुट्टी के दिन भी आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मार्च 2026 बैंक हॉलिडे लिस्ट यहां देखिए

तारीख अवसर / पर्व जिन शहरों में बैंक बंद / छुट्टी
3 मार्च होली (दूसरा दिन) / धुलंडी / डोल जात्रा मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, भोपाल, कोलकाता समेत कई शहर
4 मार्च होली / धुलेटी / याओसांग (दूसरा दिन) दिल्ली, अहमदाबाद, चंडीगढ़, भुवनेश्वर, रायपुर, शिमला समेत कई शहर
13 मार्च चपचार कुट आइजोल और जम्मू
17 मार्च शब-ए-कद्र इंफाल, जम्मू, श्रीनगर
19 मार्च गुड़ी पड़वा / उगादी / तेलुगु नववर्ष / नवरात्रि (पहला दिन) मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद समेत कई शहर
20 मार्च ईद-उल-फितर / जुमात-उल-विदा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, जयपुर समेत कई शहर
21 मार्च रमजान ईद (शव्वाल-1) / सरहुल मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, पटना, रांची सहित कई शहर
26 मार्च श्री राम नवमी मुंबई, जयपुर, भोपाल, कोलकाता, पटना समेत कई जगह
27 मार्च श्री राम नवमी (चैते दशैं) मुंबई, लखनऊ, जयपुर, गंगटोक सहित कई शहर
31 मार्च महावीर जयंती दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना, रांची समेत कई शहर

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।