Petrol Diesel Price 27 February 2026: पेट्रोल 5 और डीजल 7 रुपए महंगा! कल आधी रात से देशभर में लागू हो जाएंगे ईंधन के नए दाम, आम जनता को एक और जोर का झटका
Petrol Diesel Price 27 February 2026: पेट्रोल 5 और डीजल 7 रुपए महंगा! कल आधी रात से देशभर में लागू हो जाएंगे ईंधन के नए दाम, आम जनता को एक और जोर का झटका
Petrol Diesel Price 27 February 2026: पेट्रोल 5 और डीजल 7 रुपए महंगा! कल आधी रात से देशभर में लागू हो जाएंगे ईंधन के नए दाम / Image: IBC24 Customized
- पेट्रोल में ₹5 और डीजल में ₹7 तक की वृद्धि
- देर रात तक सरकार की अंतिम मुहर लग सकती है
- 15 दिनों के भीतर जनता पर तीसरा बड़ा बोझ होगा
बिजनेस: Petrol Diesel Price 27 February 2026 पाकिस्तान की सरकार जनता को एक के बाद एक जोर का झटका दे रही है। झटका देने की इस कड़ी में एक और जोर बोझ जनता की झोली में आने वाली है। दरअसल कल रात से पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी होने वाली है। व्यापार के जानकारों की मानें तो सरकार पेट्रोल पेट्रोल मे करीब 5 और डीजल में 7 रुपए तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि अभी इस संबंध में फैसला नहीं हुआ है, लेकिन कल देर रात पर इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी
Petrol Diesel Price 27 February 2026 मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम कंपनी ने सरकार के पास पेट्रोल पर 5.13 रुपए और डीजल पर 6.80 रुपए बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव पर कल रात तक पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार की अंतिम मुहर लगत सकती है। अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो देश में पेट्रोल-डीजल का रेट क्रमश: 263.30 और 282.50 रुपए प्रति लीटर हो सकते हैं।
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल है। वैश्विक स्तर पर ‘अरब लाइट क्रूड’ (Arab Light crude) की कीमतों में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा, तेल के ‘स्प्रेड्स’ (Spreads) में मामूली बढ़ोतरी ने भी कीमतों को ऊपर धकेलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एक महीने में दो बार बढ़े ईंधन के दाम
गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार इस महीने यानि फरवरी में दो बार पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर चुकी है। उस समय हाई-स्पीड डीजल की कीमत बढ़ाकर 275.7 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 258.17 रुपए प्रति लीटर कर दी गई थी। अब 1 मार्च से होने वाली संभावित बढ़ोतरी आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है।
ये भी पढ़ें
- Dindori Rape Murder News: हैवानियत की सारी हदें पार! दरिंदों ने घर में घुसकर पहले मां का किया ये हाल, फिर बेटी के साथ मिठाया हवस, मंजर देख दहल उठा पूरा इलाका
- Indian Army Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर बनने का सपना होगा पूरा, 8वीं-10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया और अंतिम तिथि
- Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज हंगामे के आसार! सदन में पेश होंगी तीन महत्वपूर्ण रिपोर्टें, दो अलग विषय पर ध्यानाकर्षण भी, जानें मुख्य बातें
- JNU Student Protest News: JNU में छात्रों का हंगामा! पुलिस पर फेंके पत्थर, फिर चला कानून का डंडा, 50 से ज्यादा हिरासत में
- Rinku Singh father passed away: भारतीय स्टार बल्लेबाज के पिता का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, इस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Facebook


