Delhi Murder News: घर के अंदर इस हालत में मिले महिला और तीन बच्चे, देख फटी रह गई पुलिस की आंखें, मामला जानकर उड़े जाएंगे होश

Ads

Delhi Murder News: घर के अंदर इस हालत में मिले महिला और तीन बच्चे, देख फटी रह गई पुलिस की आंखें, मामला जानकर उड़े जाएंगे होश

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 11:16 AM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 11:16 AM IST

Delhi Murder News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में पत्नी और तीन बच्चियों की हत्या
  • आरोपी पति वारदात के बाद फरार, पुलिस ने कई टीमें बनाई
  • फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए

नई दिल्ली: Delhi Murder News देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतारा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Delhi Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना समयपुर बादली इलाके की है। दरअसल, यहां एक घर के अंदर एक महिला और तीनों नाबालिग बच्चियों के शव मिले है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब देखें तो महिला और उसके तीनों नाबालिग बच्चियों के गले कटे हुए थे और चारों तरफ खून फैला हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला के पति ने ही चारों की हत्या कर मौके से भाग निकला।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

वारदात की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को तुरंत मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घर के अंदर से उंगलियों के निशान और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सटीक समय और तरीके का पता लगाया जा सके।

आरोपी की तलाश में जुटी कई टीमें

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फरार आरोपी पति को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई हैं। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या की असली वजह का पता चल सके और फरार आरोपी के संभावित छिपने के ठिकानों का पता चल सके।

इन्हें भी पढ़े:-

यह घटना कहाँ हुई?

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में।

Q2: कितने लोगों की हत्या हुई है?

एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बच्चियों की हत्या हुई है।

हत्या किसने की है?

शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने ही हत्या की है।