Dewas Factory Blast Update: देवास ब्लास्ट मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने इस एयरपोर्ट से दबोचा, इतने लोगों की हुई थी मौत

Dewas Factory Blast Update: देवास ब्लास्ट मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने इस एयरपोर्ट से दबोचा, इतने लोगों की हुई थी मौत

Dewas Factory Blast Update: देवास ब्लास्ट मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने इस एयरपोर्ट से दबोचा, इतने लोगों की हुई थी मौत

Dewas Factory Blast Update/Image: AI Generated

Modified Date: May 21, 2026 / 07:11 pm IST
Published Date: May 21, 2026 7:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • चीन से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा
  • हादसे में 6 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल हुए थे

देवास: Dewas Factory Blast Update पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट केस में पुलिस ने बड़ी करवाई की है, इस मामले में पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री के मालिक और घटना के मुख्य आरोपी मुकेश विज को दिल्ली से दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ब्लास्ट के बाद से ही फरार था, वह चीन गया हुआ था। गुरुवार को भारत लौटते ही पुलिस ने एयरपोर्ट से धरदबोचा है।

जानकारी के मुताबिक 14 मई को टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद हुआ। जिसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। शुरुआत में 3 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई।

 एसपी ने दी जानकारी

एसपी पुनीत गेहलोद ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष जांच टीम लगातार दिल्ली सहित कई राज्यों में दबिश दे रही थी। फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

एसपी ने बताया कि अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हादसे के तुरंत बाद लाइसेंसी अनिल मालवीय और ठेकेदार मोहम्मद अजास को गिरफ्तार किया गया था। कपिल विज को दिल्ली से पकड़ा गया और अब मुख्य आरोपी मुकेश विज व महेश चौहान को दबोच लिया गया है।

न्यायिक आयोग कर रही है जांच

फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद सीएम मोहन यादव के निर्देश पर कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है। जांच पूरी होने के बाद सरकार को रिपोर्ट सौपेंगे।

4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर दुःख जताया था और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और सभी घायलों का निःशुल्क इलाज कराने के निर्देश भी दिए थे।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.