Dhamtari Minor Suicide News: 14 साल के छात्र ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटकते मिला शव, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Dhamtari Minor Suicide News: रुद्री थाना क्षेत्र में महज 14 साल के एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

Dhamtari Minor Suicide News: 14 साल के छात्र ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटकते मिला शव, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Dhamtari Minor Suicide News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: July 19, 2026 / 04:44 pm IST
Published Date: July 19, 2026 4:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धमतरी जिले में 14 साला के छात्र ने आत्महत्या कर ली।
  • रुद्री थाना क्षेत्र में नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
  • पुलिस ने नाबालिग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Dhamtari Minor Suicide News: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जिले में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब इसकी चपेट में कम उम्र के बच्चे भी आने लगे हैं। रुद्री थाना क्षेत्र में महज 14 साल के एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक कक्षा 9वीं का छात्र था। घटना के समय वह घर में अकेला था। जब मजदूरी कर घर लौटी मां ने दरवाजा नहीं खुलने पर उसे खोला, तो अंदर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

क्या है पूरा मामला

धमतरी के रुद्री थाना क्षेत्र में रहने वाला 14 वर्षीय तीरथ कुमार ध्रुव रोज की तरह घर पर अकेला था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि मां मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करती है। घटना वाले दिन भी मां काम पर गई हुई थी शाम को जब वह घर लौटी तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। (Dhamtari Minor Suicide News) आशंका होने पर किसी तरह दरवाजा खोला गया, जहां तीरथ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखते ही मां की चीख निकल पड़ी और पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया।

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

Dhamtari Minor Suicide News: घटना की सूचना मिलते ही रुद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुरुआती जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है ऐसे में छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है धमतरी जिले में लगातार सामने आ रहे आत्महत्या के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए केवल पुलिस जांच ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता, पारिवारिक संवाद और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशील पहल भी बेहद जरूरी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है ताकि छात्र के इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.