Bonus Share Update: एक शेयर बनेगा 5 शेयर! ऊपर से मिलेगा बोनस स्टॉक, जानें कौन सी कंपनी देने जा रही है निवेशकों को बड़ा तोहफा
Bonus Share Update: कालिंद लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने की घोषणा की है। कंपनी 2 शेयरों पर 1 अतिरिक्त बोनस शेयर देगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दी गई है। कंपनी के शेयर इस सप्ताह एक्स बोनस के रूप में कारोबार करेगा। जिससे निवेशकों की नजर इस अपडेट पर है।
(Bonus Share Update/ Image Credit: AI-generated)
- कालिंद लिमिटेड देगी 2:1 बोनस शेयर का लाभ।
- 24 जुलाई को बोनस और स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट।
- 10 रुपये का शेयर 5 हिस्सों में होगा विभाजित।
नई दिल्ली: Bonus Share Update: कालिंद लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी ने बोनस शेयर देने का निर्णय लिया है। इसके तहत निवेशकों को हर 2 शेयर पर 1 अतिरिक्त बोनस शेयर दिया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए 24 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय किया है यानी जिन निवेशकों के पास तय तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे उन्हें ही यह बोनस शेयर का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी के शेयर इस सप्ताह एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे।
10 रुपये का शेयर 5 हिस्सों में बंटेगा
बोनस शेयर के अलावा कालिंद लिमिटेड ने स्टॉक स्प्लिट का भी ऐलान किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस विभाजन के बाद प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये रह जाएगी। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए भी 24 जुलाई को रिकॉर्ड डेट निर्धारित किया है। स्टॉक स्प्लिट का मकसद अक्सर शेयरों को छोटे मूल्य में उपलब्ध कराकर निवेशकों के लिए उनकी पहुंच आसान बनाना होता है।
शेयर का प्रदर्शन
कालिंद लिमिटेड के शेयरों में हाल के समय में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 82.23 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। पिछले तीन महीनों में शेयर की कीमत करीब 18 प्रतिशत नीचे आई है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह स्टॉक काफी शानदार रहा है। पिछले एक साल में शेयर ने करीब 422 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 106 रुपये और न्यूनतम स्तर 79.05 रुपये रहा है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 1002 करोड़ रुपये है।
लंबी अवधि में निवेशकों को मिला जबरदस्त फायदा
कालिंद लिमिटेड के शेयरों ने लंबे समय में निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। दो साल में शेयर करीब 5345 प्रतिशत बढ़ा है जबकि तीन साल में इसमें लगभग 8838 प्रतिशत की तेजी आई है। पांच साल में निवेशकों को करीब 9689 प्रतिशत का लाभ मिला है। वहीं, दस साल में शेयर की कीमत में लगभग 48270 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ने साल 2025 में निवेशकों को 1 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी दिया था।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Smartphone Battery Life: बारिश के मौसम आते ही क्यों घटने लगती है फोन की बैटरी लाइफ? इसके पीछे की वजह ज्यादातर लोग नहीं जानते
- Pendra Murder News: शिकार के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने किया ये काम, खुलासा होते ही उड़े सबके होश
- MP Crop Insurance Payment: प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने लाखों किसानों के खाते में भेजे 1460 करोड़ रुपए, ऐसे चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं

Facebook


