Smartphone Battery Life: बारिश के मौसम आते ही क्यों घटने लगती है फोन की बैटरी लाइफ? इसके पीछे की वजह ज्यादातर लोग नहीं जानते
Smartphone Battery: बरसात में हवा में नमी बढ़ने से फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रभावित हो सकते हैं। ज्यादा नमी फोन के अंदर सर्किट और बैटरी की क्षमता पर प्रभाव डालती है। इसी कारण मानसून के दौरान कई बार बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है और फोन का प्रदर्शन धीमा हो सकता है।
(Smartphone Battery Life/ Image Credit: Pexels)
- मानसून में नमी से फोन की बैटरी पर असर पड़ सकता है।
- कमजोर नेटवर्क बैटरी की खपत बढ़ा देता है।
- ज्यादा स्क्रीन ब्राइटनेस जल्दी बैटरी खत्म करती है।
Smartphone Battery Life: देशभर में इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है। जहां एक ओर मानसून लोगों को गर्मी से राहत देता है। वहीं दूसरी तरफ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए यह मौसम चुनौती भरा हो सकता है। कई लोगों को शिकायत होती है कि बारिश के दिनों में उनके स्मार्टफोन की बैटरी सामान्य दिनों की तुलना में जल्दी खत्म होने लगती है। ज्यादातर यूजर्स इसे बैटरी खराब (Smartphone Battery Life) होने या फोन में खराबी से जोड़ते हैं। लेकिन इसके पीछे मौसम से जुड़ी कई कारण होते हैं।
नमी और नेटवर्क की समस्या बढ़ाती है बैटरी की खपत
बरसात के दौरान हवा में नमी काफी बढ़ जाती है। ज्यादा नमी फोन के अंदर मौजूद सर्किट और लिथियम-आयन बैटरी के प्रदर्शन (Smartphone Battery Life) को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा तापमान में बार-बार बदलाव भी बैटरी की क्षमता पर असर डालता है। ऐसे मौसम में फोन की बैटरी उतनी बेहतर तरीके से काम नहीं कर पाती जितनी सामान्य और सूखे मौसम में करती है। वहीं, बारिश के दौरान कई जगहों पर नेटवर्क कमजोर हो जाता है। नेटवर्क पकड़ने के लिए फोन लगातार सिग्नल खोजता रहता है। जिससे प्रोसेसर और बैटरी ज्यादा ऊर्जा खर्च करते हैं।
ज्यादा ब्राइटनेस और बैकग्राउंड ऐप्स भी हैं कारण
मानसून में आसमान में बादल होने के कारण रोशनी कम हो जाती है। ऐसे में लोग अक्सर फोन की स्क्रीन ब्राइटनेस बढ़ा देते हैं। ज्यादा ब्राइटनेस बैटरी तेजी (Smartphone Battery Life) से खत्म करने वाली प्रमुख वजहों में से एक है। इसके अलावा GPS, ब्लूटूथ, क्लाउड सिंक और बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स भी लगातार बैटरी की खपत बढ़ाते हैं। इन सभी कारणों से बारिश के मौसम में फोन जल्दी डिस्चार्ज होने लगता है।
नमी से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
बारिश के मौसम में अगर फोन या चार्जिंग पोर्ट में नमी पहुंच जाए तो चार्जिंग धीमी हो सकती है या फोन सुरक्षा के लिए चार्जिंग रोक सकता है। इसलिए गीले फोन को तुरंत चार्ज करने से बचना चाहिए। बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए स्क्रीन ब्राइटनेस को ऑटो मोड पर रखें, जरूरत न होने पर GPS, ब्लूटूथ और 5G बंद रखें। कमजोर नेटवर्क वाली जगहों पर जरूरत के अनुसार एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल करें और अनावश्यक बैकग्राउंड ऐप्स को बंद करते रहें।
इन्हें भी पढ़ें:
- 8th Pay Commission: 68,940 रुपये बेसिक पे… क्या सच में मिलने वाली है इतनी सैलरी? जानिए 3.83 फिटमेंट फैक्टर को लेकर क्या है नया अपडेट?
- Kya Facebook Down Hai : अचानक ठप पड़ी ये सोशल मीडिया वेबसाइट! करोड़ों यूजर्स के बीच मचा हड़कंप, आखिर क्या है मामला?
- Saryu River Beer Party Viral Video: अयोध्या में शर्मनाक हरकत, सरयू नदी में नाव पर बीयर-मटन पार्टी का वीडियो वायरल, दबोचे गए तीन आरोपी

Facebook


