MP Teacher Vacancy: ‘एक साथ पूरे पदों पर नहीं हो सकती भर्ती’… टीचर वैकेंसी को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, जानिए दो सालों कितने पदों के लिए मंगाए जाएंगे आवेदन?

Ads

'एक साथ पूरे पदों पर नहीं हो सकती भर्ती'... टीचर वैकेंसी को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, Education Minister on MP Teacher Vacancy

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 03:49 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 03:49 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भर्ती को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि अगले दो साल में करीब 18 हजार पदों पर ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। एक साथ सभी रिक्त पदों को भरना संभव नहीं है।

शिक्षक भर्ती के लिए आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के बीच मंत्री का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उदय प्रताप सिंह ने शिक्षकों के खाली पदों को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि प्रदेश में रिक्त पदों की संख्या बताने के दौरान कई बार अतिथि शिक्षकों को ध्यान में नहीं रखा जाता। उन्होंने कहा कि करीब 70 हजार अतिथि शिक्षक काम कर रहे हैं, लेकिन इन्हें भी रिक्त पदों की गणना में शामिल किया जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि तकनीकी तौर पर रिक्त पदों की गणना करते समय आरक्षण व्यवस्था का भी ध्यान रखना पड़ता है। बैकलॉग के पदों के अलावा ओबीसी आरक्षण के तहत 13 फीसदी पदों को भी अलग रखना पड़ता है। ऐसे में विभाग के पास दिखाई देने वाले कुल रिक्त पद और तत्काल भर्ती के लिए उपलब्ध पदों की संख्या अलग-अलग हो सकती है।

मुख्यमंत्री के निर्देश, जितने पद खाली उतने भरेंगे

उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जितने पद खाली हैं, उतने पद भरे जाएं। हालांकि, भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण, बैकलॉग और अन्य कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखना जरूरी है।