किसानों का होगा 3 लाख तक का कर्ज माफ, बकाया बिल भरेगी पार्टी, मिलेगी 10 घंटे बिजली

Ads

farmers loan will be waived किसानों का होगा 3 लाख तक का कर्ज माफ, बकाया बिल भरेगी पार्टी, मिलेगी 10 घंटे बिजली, गुजरात में कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

  •  
  • Publish Date - November 12, 2022 / 06:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

PM Fasal Bima Yojana Latest News

farmers loan will be waived: अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान की तारीख का ऐलान पहले ही हो चुका है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जहां एक तरफ दल चुनावी जनसभाओं, रैलियों और रोड शो में बड़े-बड़े वादे करके मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं घोषणापत्र में भी बड़े वादे किए जा रहे हैं। बता दें कि राज्य की सभी 182 सीटों के लिए अगले महीने यानी 1 दिसंबर और 4 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है। 8 दिसंबर को मतों की गिनती होगी। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गईं हैं।

कांग्रेस ने घोषणापत्र में कही ये बातें

1)- 10 लाख नौकरियां (रिक्त पद भरे जाएंगे)।
2)- किसानों को 10 घंटे बिजली मुफ्त दी जाएगी।
3)- बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
4)- भ्रष्टाचार से निपटने के लिए Fast Track Courts
5)- गुजरात के बच्चों के लिए Military Academy बनाई जाएगी।
6)- 300 Unit तक बिजली मुफ्त।
7)- LPG Cylinder केवल 500 में दिया जाएगा।
8)- शिक्षा और स्वास्थ्य का व्यवसायिकरण पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
9)- गुजरात के हर नागरिक को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
10)- विकलांग, विधवा, जरूरतमंद महिलाओं को 2000 रुपये दिए जाएंगे।
11)- सभी किसानों का 3 लाख तक का कर्जा माफ किया जाएगा।
12)-किसानों के जितने भी बिजली बिल बाकी हैं सब माफ कर दिए जाएंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें