श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत जीत से छह विकेट दूर

Ads

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत जीत से छह विकेट दूर

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 06:16 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 06:16 PM IST

गॉल, 18 अगस्त (भाषा) श्रीलंका ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को भारत के खिलाफ 372 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक 84 रन तक चार विकेट गंवा दिए।

श्रीलंका को जीत के लिए अब भी 288 रन की जरूरत है, जबकि स्पिनरों के लिए मददगार पिच पर भारत को जीत के लिए छह विकेट और चटकाने होंगे।

दिन का खेल समाप्त होने पर कप्तान धनंजय डि सिल्वा 31 और पहली पारी में शतक जड़ने वाले सोनल दिनुशा 25 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

भारत की ओर से मानव सुथार ने दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई थी।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर