Bob Blair Passes Away: इस महान तेज गेंदबाज का जन्मदिन पर ही निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर.. मंगेतर ने इस भीषण रेल हादसे में गंवाई थी जान

Former New Zealand bowler Bob Blair passes away: न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज बॉब ब्लेयर का 94वें जन्मदिन पर निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर।

Bob Blair Passes Away: इस महान तेज गेंदबाज का जन्मदिन पर ही निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर.. मंगेतर ने इस भीषण रेल हादसे में गंवाई थी जान

Former New Zealand bowler Bob Blair passes away || Image- NZ Cricket File

Modified Date: June 24, 2026 / 09:13 pm IST
Published Date: June 24, 2026 9:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • • बॉब ब्लेयर का 94वें जन्मदिन पर निधन हुआ।
  • • टैंगीवाई रेल हादसे में मंगेतर की मौत हुई थी।
  • • साहसिक बल्लेबाजी के लिए क्रिकेट इतिहास में याद किए जाते हैं।

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ब्लेयर का उनके 94वें जन्मदिन पर निधन हो गया। क्रिकेट जगत में वह सिर्फ अपनी गेंदबाजी के लिए ही नहीं, बल्कि निजी नुक्सान के बीच उससे बहार निकलने के साहस के लिए भी याद किए जाते हैं। (Former New Zealand bowler Bob Blair passes away) बॉब ब्लेयर ने 1953 से 1964 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 19 टेस्ट मैच खेले और 43 विकेट झटके। हालांकि, उनका नाम क्रिकेट इतिहास में एक भावुक और दुखद घटना के कारण हमेशा याद रखा जाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

रेल हादसे में मंगेतर की हुई थी मौत

क्रिसमस की पूर्व संध्या, 24 दिसंबर 1953 को न्यूजीलैंड के इतिहास के सबसे भीषण रेल हादसों में से एक, “टैंगीवाई रेल दुर्घटना” हुई थी। इस हादसे में 151 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में बॉब ब्लेयर की मंगेतर नेरिसा लव भी शामिल थीं। उस समय न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर थी। ब्लेयर इस समाचार को सुनकर पूरी तरह टूट गए थे।

शोक के बीच मैदान पर लौटकर दिखाई थी बहादुरी

हादसे के दो दिन बाद जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा था। न्यूजीलैंड की नौवीं विकेट गिर चुकी थी और सभी को लगा कि पारी समाप्त हो गई है। इसी दौरान बॉब ब्लेयर अचानक ड्रेसिंग रूम से निकलकर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर पहुंचे। उन्होंने घायल होने के बावजूद बल्लेबाजी कर रहे बर्ट सटक्लिफ का साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी विकेट के लिए 33 रन जोड़े। (Former New Zealand bowler Bob Blair passes away) ब्लेयर ने 6 रन बनाए जबकि सटक्लिफ 80 रन बनाकर नाबाद रहे। इस साझेदारी को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे साहसी पारियों में से एक माना जाता है। 1953 की उस घटना की याद में 2024 में “टैंगीवाई शील्ड” की शुरुआत की गई थी। यह ट्रॉफी न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली टीम को दी जाती है।

शानदार रहा प्रथम श्रेणी करियर

बॉब ब्लेयर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 119 मैचों में 537 विकेट लिए और अधिकांश समय वेलिंगटन टीम की अगुवाई की। 1964 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, उत्तरी आयरलैंड और इंग्लैंड में कोचिंग का काम भी किया। बाद में वह अपनी पत्नी बारबरा के साथ इंग्लैंड में बस गए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

ब्लैक कैप्स लगाएंगे काली पट्टी

बॉब ब्लेयर को श्रद्धांजलि देने के लिए न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, मलबे में दबे लोगों को बचाने का प्रयास जारी

पृथ्वी का सबसे पुराना ज्ञात क्रेटर तीन अरब वर्ष से भी अधिक पुराना, नए अध्ययन में पुष्टि हुई

ईरान के राष्ट्रपति ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोदी को आमंत्रित किया

बंगाल : संपत्ति हड़पने के मामले में तृणमूल के पूर्व विधायक अतिन घोष और बेटी पर मुकदमा

अमेजन के सीईओ जेसी भारत यात्रा पर, 300 से अधिक शहरों में ‘अमेजन नाउ’ के विस्तार की योजना


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown