ईरान के राष्ट्रपति ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोदी को आमंत्रित किया

ईरान के राष्ट्रपति ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोदी को आमंत्रित किया

ईरान के राष्ट्रपति ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोदी को आमंत्रित किया
Modified Date: June 24, 2026 / 03:41 pm IST
Published Date: June 24, 2026 3:41 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने देश के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया है। राजनयिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

खामनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ीं रस्में पांच से नौ जुलाई तक होंगी।

हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रण मिलने की पुष्टि भारत ने नहीं की है।

खामेनेई ने तीन दशकों तक ईरान पर शासन किया। वह 28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से ईरान पर किये गए हमले में मारे गए थे।

राजनयिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने मोदी को अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

खामनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम पांच, छह और सात जुलाई को तेहरान और कोम में आयोजित किये जाएंगे, जबकि अंतिम कार्यक्रम नौ जुलाई को मशहद शहर में होगा।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में