Gas Cylinder Crisis In CG: छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर का संकट! सिर्फ इतने दिन का बचा है स्टॉक… बंद होने के कगार पर पहुंचे रायपुर के होटल-रेस्टॉरेंट
Gas Cylinder Crisis In CG: छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर का संकट! सिर्फ इतने दिन का बचा है स्टॉक... बंद होने के कगार पर पहुंचे रायपुर के होटल-रेस्टॉरेंट
रायपुर: Gas Cylinder Crisis In CG: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी दिखाई देने लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण शहर के 20 से ज्यादा रेस्टॉरेंट बंद हो गए हैं, जिससे होटल और फूड व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
मिडिल ईस्ट युद्ध का असर रायपुर में (Raipur Gas Cylinder Shortage)
Gas Cylinder Crisis In CG: जानकारी के अनुसार रायपुर में 100 से अधिक बड़े रेस्टॉरेंट संचालित होते हैं। इनमें से कई रेस्टॉरेंट को कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उन्हें अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। गैस की कमी के कारण रसोई संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। इस स्थिति का असर शादियों के सीजन पर भी पड़ रहा है। कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आयोजन प्रभावित हो रहे हैं। कई कैटरर्स को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। वहीं शहर के बड़े होटलों की बात करें तो उनके पास फिलहाल केवल 2 से 3 दिन का ही कमर्शियल गैस सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है। यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में और भी रेस्टॉरेंट और होटल प्रभावित हो सकते हैं।
इंदौर में गहराया कमर्शियल गैस संकट (Commercial LPG Crisis India)
Gas Cylinder Crisis In CG: वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट गहराने लगा है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल कमर्शियल गैस की बुकिंग और सप्लाई दोनों ही बंद हो गई हैं जिससे होटल और रेस्टॉरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है।
इंदौर में रोजाना करीब साढ़े तीन हजार से चार हजार तक कमर्शियल गैस सिलेंडरों की खपत होती है। ऐसे में सप्लाई बाधित होने से होटल, रेस्टॉरेंट और कैटरिंग व्यवसाय पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि फिलहाल शहर के अधिकांश होटल संचालकों के पास कुछ दिनों का गैस स्टॉक मौजूद है जिससे कामकाज चल रहा है। लेकिन यदि जल्द ही सप्लाई शुरू नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर हो सकती है।

Facebook


