Saturday School Time Table: शनिवार को अब इतने बजे होगी स्कूलों की छुट्टी, सरकार ने बदला टाइम टेबल, शिक्षकों को देना होगा एक्स्ट्रा समय

शनिवार को अब इतने बजे होगी स्कूली की छुट्टी, सरकार ने बदला टाइम टेबल, Government changes school timings on Saturdays'

Saturday School Time Table: शनिवार को अब इतने बजे होगी स्कूलों की छुट्टी, सरकार ने बदला टाइम टेबल, शिक्षकों को देना होगा एक्स्ट्रा समय

Changes School Timings on Saturdays. Image Source- IBC24

Modified Date: August 6, 2026 / 04:55 pm IST
Published Date: August 6, 2026 4:49 pm IST

पटना। Changes School Timings on Saturdays बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को अब हाफ-डे व्यवस्था लागू होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के संचालन को लेकर जारी पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए शनिवार को विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) सज्जन आर. की ओर से 6 अगस्त 2026 को जारी विभागीय आदेश में नई समय-सारणी स्पष्ट की गई है।

Changes School Timings on Saturdays शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, सोमवार से शुक्रवार तक सरकारी विद्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, शनिवार को विद्यालयों का संचालन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही किया जाएगा। विभाग ने यह बदलाव 12 दिसंबर 2025 को जारी उस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए किया है, जिसमें सोमवार से शनिवार तक स्कूलों के संचालन का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया था।

कक्षा 1 से 8 तक के लिए 12 बजे तक गतिविधियां (Saturday School Time Table)

नए आदेश के अनुसार शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पूर्व निर्धारित कक्षाएं और गतिविधियां दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 12:40 बजे तक मध्याह्न भोजन कराया जाएगा। भोजन के बाद विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को अध्यापन कार्य एवं पूर्व निर्धारित अन्य गतिविधियां दोपहर 1 बजे तक संचालित की जाएंगी। इसके बाद विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी जाएगी।

शिक्षकों को रोज एक घंटा अतिरिक्त रुकना होगा (Changes School Timings on Saturdays)

स्कूलों के समय में बदलाव के साथ ही शिक्षकों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। आदेश में कहा गया है कि प्रतिदिन कक्षा अवधि समाप्त होने के बाद शिक्षक और शिक्षिकाओं को एक घंटे तक विद्यालय में रहना अनिवार्य होगा। इस अतिरिक्त समय में शिक्षक अगले दिन और अगले सप्ताह की पाठ्य योजना तैयार करेंगे। इसके अलावा मूल्यांकन संबंधी कार्य, शिक्षक डायरी का अद्यतन, विद्यार्थियों के गृह कार्य की जांच, प्रयोगशाला प्रबंधन तथा Remedial Classes समेत अन्य शैक्षणिक कार्य किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित कार्य पूरा करने के बाद ही शिक्षकों को विद्यालय से जाने की अनुमति होगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।

क्या बदला? एक नजर में

  • सोमवार से शुक्रवार: सुबह 9:30 से शाम 4 बजे तक स्कूल
  • शनिवार: सुबह 9:30 से दोपहर 1 बजे तक स्कूल
  • कक्षा 1 से 8: शनिवार को गतिविधियां/कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक
  • मध्याह्न भोजन: 12:00 से 12:40 बजे तक
  • मिड-डे मील के बाद: कक्षा 1 से 8 के बच्चों की छुट्टी
  • कक्षा 9 से 12: शनिवार को दोपहर 1 बजे तक अध्यापन व गतिविधियां
  • शिक्षक: प्रतिदिन कक्षा अवधि के बाद एक घंटा अतिरिक्त विद्यालय में रहना अनिवार्य
  • अतिरिक्त समय में: लेसन प्लान, मूल्यांकन, शिक्षक डायरी, होमवर्क जांच, प्रयोगशाला प्रबंधन और रिमेडियल क्लास जैसे कार्य होंगे।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।