ACC New Appointments to Indian Missions: प्रदेश के इस IAS को मोदी सरकार ने सौंपी अहम जिम्मेदारी.. बनाये गए IMF के सीनियर एडवाइजर, सरकार ने जारी की लिस्ट।

एसीसी ने एडीबी, आईएमएफ, डब्ल्यूटीओ समेत वैश्विक संस्थानों में भारतीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण नियुक्तियों को मंजूरी दी।

ACC New Appointments to Indian Missions: प्रदेश के इस IAS को मोदी सरकार ने सौंपी अहम जिम्मेदारी.. बनाये गए IMF के सीनियर एडवाइजर, सरकार ने जारी की लिस्ट।

New Appointments to Indian Missions Full List || Image- Future Education Magazine file

Modified Date: August 6, 2026 / 04:27 pm IST
Published Date: August 6, 2026 4:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एसीसी ने 10 अहम नियुक्तियां मंजूर।
  • एडीबी, आईएमएफ, डब्ल्यूटीओ में जिम्मेदारी।
  • हेमांग जानी का कार्यकाल बढ़ाया।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कई सीनियर अफसरों की नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। (New Appointments to Indian Missions Full List) इन नियुक्तियों के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय आर्थिक सेवा, भारतीय रेल लेखा सेवा, भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा, भारतीय रेल यातायात सेवा और भारतीय रक्षा लेखा सेवाके अधिकारियों को विदेशों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विश्व की प्रमुख संस्थाओं में मिली जिम्मेदारी

ACC ने एशियाई विकास बैंक (ADB), अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO), विश्व व्यापार संगठन (WTO), सार्क सचिवालय (SAARC) और भारत के टोक्यो, रोम व वॉशिंगटन डीसी स्थित दूतावासों में कुल 10 नियुक्तियों को मंजूरी दी है।

इसके साथ ही विश्व बैंक में कार्यरत वरिष्ठ सलाहकार हेमांग जानी का कार्यकाल 16 जुलाई 2029 तक बढ़ा दिया गया है। (New Appointments to Indian Missions Full List) इससे विश्व बैंक में भारत की भागीदारी और नीतिगत कामकाज में निरंतरता बनी रहेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

बलदेव पुरुषार्था (IAS, पंजाब-2002) – एशियाई विकास बैंक (ADB), मनीला में वरिष्ठ सलाहकार।
राहुल जैन (IAS, मध्य प्रदेश-2005) – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), वॉशिंगटन डीसी में वरिष्ठ सलाहकार।
बृज मोहन मिश्रा (IAS, AGMUT-2008) – भारतीय दूतावास, टोक्यो में आर्थिक एवं वाणिज्य मंत्री।
बालमुरुगन डी. (IAS, बिहार-2005) – भारतीय दूतावास, रोम में कृषि मंत्री।
सत्यजीत मोहंती (IRS, 1999) – मॉन्ट्रियल स्थित ICAO में भारत के प्रतिनिधि।
कपिल पाटीदार (IES, 2011) – IMF, वॉशिंगटन डीसी में सलाहकार।
गोपालकृष्णन गणेशन (IRAS, 2009) – भारतीय दूतावास, वॉशिंगटन डीसी में आर्थिक काउंसलर।
आदित्य राजेंद्र भोजगड़िया (IA&AS, 2013) और जीविशा जोशी गांगोपाध्याय (IRTS, 2013) – जिनेवा स्थित WTO मिशन में प्रथम सचिव।
सुभाष कुमार (IDAS, 2011) – काठमांडू स्थित सार्क सचिवालय में निदेशक।

Image

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

Image

इन्हें भी पढ़ें:

ओला इलेक्ट्रिक ने देशभर में बिक्री, सेवा नेटवर्क डीलर भागीदारों के लिए खोला

वाराणसी में भोर की पहली किरण के साथ गूंजेंगी शिव स्त्रोत की स्वर लहरियां

विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर सवा दो बजे तक स्थगित

जम्मू कश्मीर के धार्मिक संगठन ने सूअर के मांस से बने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री पर जताई आपत्ति

उमर ने बाढ़ प्रभावित राजौरी का दौरा किया, राहत एवं पुनर्वास कदमों की समीक्षा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown