T-20 World Cup 2026 Latest Update: टी-20 विश्वकप से टीम इंडिया का दिग्गज ऑलराउंडर बाहर.. अब ‘मियां भाई’ को मिलेगा मौक़ा, कल भारत का पहला मुकाबला
Harshit Rana ruled out T20 World Cup 2026: राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में केवल एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए। इसके बाद घुटने में तकलीफ के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। वह भारत की संभावित शुरुआती एकादश का नियमित हिस्सा नहीं थे, लेकिन खास परिस्थितियों में उपयोगी विकल्प साबित हो सकते थे।
Harshit Rana ruled out T20 World Cup 2026 || Image- ESPN Cricket File
- हर्षित राणा T20 वर्ल्ड कप से बाहर
- घुटने की चोट बनी कारण
- मोहम्मद सिराज की टीम में एंट्री
मुंबई: भारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान उन्हें यह चोट लगी, जिसके बाद वह टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं ले सकेंगे। (Harshit Rana ruled out T20 World Cup 2026) विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार उनकी जगह टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है।
Harshit Rana ruled out of T20 World Cup 2026: Sources
Read @ANI story | https://t.co/lmeLAS809k#HarshitRana #T20WorldCup2026 #IndianTeam pic.twitter.com/syoblxZdZg
— ANI Digital (@ani_digital) February 6, 2026
टीम के पास पर्याप्त विकल्प
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिए थे कि राणा की स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा था कि फिजियो उनकी चोट का आकलन कर रहे हैं, लेकिन हालात सकारात्मक नहीं लग रहे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि टीम के पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं और किसी एक खिलाड़ी की अनुपस्थिति से घबराने की जरूरत नहीं है।
कैसा रहा हर्षित राणा का रिकॉर्ड
राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में केवल एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए। इसके बाद घुटने में तकलीफ के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। वह भारत की संभावित शुरुआती एकादश का नियमित हिस्सा नहीं थे, लेकिन खास परिस्थितियों में उपयोगी विकल्प साबित हो सकते थे। (Harshit Rana ruled out T20 World Cup 2026) नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका इकोनॉमी रेट 10.60 रहा है, साथ ही वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखते हैं।
शनिवार को पहला मुकाबला
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि 15 खिलाड़ियों की टीम काफी सोच-विचार के बाद चुनी जाती है, इसलिए किसी खिलाड़ी का बाहर होना निश्चित रूप से झटका होता है। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम के पास विभिन्न संयोजनों के साथ खेलने की क्षमता है और जरूरत पड़ने पर बदलाव किए जाएंगे। भारत अपना पहला मैच शनिवार को अमेरिका के खिलाफ खेलेगा।
क्या होगा चयन का मापदंड
इसी बीच हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर भी मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे उनकी उपलब्धता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। (Harshit Rana ruled out T20 World Cup 2026) कप्तान ने कहा कि टीम प्रबंधन पिछले एक-दो वर्षों के प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ विकल्प चुनेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम संतुलन को ध्यान में रखते हुए ही अंतिम संयोजन तय किया जाएगा।
विश्वकप जीतने के करीब अंडर-19 की टीम
विस्फोटक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (175 रन, 80 गेंद, 15 छक्के) ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास की शायद सबसे प्रभावशाली पारी खेली जिससे भारत ने शुक्रवार को यहां फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ नौ विकेट पर रिकॉर्ड 411 रन का स्कोर खड़ा किया।
चौदह साल के सूर्यवंशी ने एक यादगार पारी खेली और महज 55 गेंद में तीन अंक का आंकड़ा छूकर इस टूर्नामेंट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। (Harshit Rana ruled out T20 World Cup 2026) यह अंडर-19 विश्व कप फाइनल में किसी खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है और टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में यह टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- भारत की पुरुष टीम कोरिया से हारी, महिला टीम हार के बाद खिताब बचाने में नाकाम रही
- भुई के अर्धशतक से बड़े स्कोर की बढ़ रहे आंध्र के खिलाफ मुकेश ने कराई बंगाल की वापसी
- कुलदीप सेन के पांच विकेट से मध्यप्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 194 रन पर समेटा
- फाइनल से पहले बचपन के कोच ओझा का वाट्सऐप संदेश सूर्यवंशी के लिए ‘कमाल’ कर गया
- मुंबई को 120 रन पर आउट करने के बाद कर्नाटक ने बनाया दबदबा
- झारखंड के आदित्य सिंह ने जड़ा अर्धशतक, पर उत्तराखंड के गेंदबाजों ने दबदबा बनाया

Facebook


