सस्ती और सुलभ हो स्वास्थ्य सेवा, धनवंतरी सम्मान में IBC24 के चेयरमैन सुरेश गोयल बोले- पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पाने वालों के बारे में सुनकर होती है पीड़ा

Ads

 IBC24 Chairman Suresh Goyal on dhanwantari award 2023:" इस कार्यक्रम में गोयल ग्रुप ऑफ कम्पनीज के चेयरमेन और आईबीसी24 के अभिभावक सुरेश गोयल भी मंचासीन रहे। अपने उद्बोधन में सुरेश गोयल ने स्वास्थ्य के क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या की ओर सभी का ध्यान इंगित किया।

  •  
  • Publish Date - June 30, 2023 / 09:41 PM IST,
    Updated On - June 30, 2023 / 09:41 PM IST

 IBC24 Chairman Suresh Goyal on dhanwantari award 2023

IBC24 Chairman Suresh Goyal on dhanwantari award 2023: रायपुर। प्रदेश के सबसे भरोसेमंद न्यूज चौनल आईबीसी24 के द्वारा शुक्रवार 30 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रो में सेवारत दो दर्जन स्वास्थ्य संस्थानों और चिकित्सकों का सम्मान किया गया। जिन अस्पतालों को धनवंतरी सम्मान 2023 से नवाजा गया उन्होंने अपने असाधारण और उत्कृष्ट सेवा से देश, प्रदेश में समाज का विश्वास अर्जित किया है। कई अस्पतालों ने आधुनिक पद्धति से इलाज कर नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं तो कई अस्पतालों ने अपनी स्पेशलिटी के लिए हेल्थ सेक्टर में अपनी ख़ास जगह बनाई है।

धनवंतरी सम्मान समारोह का यह पूरा आयोजन राजधानी के होटल बेबीलॉन में आयोजित हुआ। इस पूरे आयोजन के मुख्य आकर्षण रहे महान क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव। आईबीसी24 के विशेष आमंत्रण पर वे राजधानी रायपुर पहुंचे थे। उनके ही आतिथ्य में धनवंतरी सम्मान सामारोह 2023 का आयोजन किया गया। कपिल देव के हाथों सभी अस्पतालों और चिकित्सकों को धनवंतरी सम्मान सौंपा गया।

read more: IBC24 धनवंतरी सम्मान से नवाजे गए शिशु रोग और स्त्री रोग डॉ शशिकपूर परिहार, स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर पर दे रहे हैं सेवा

इस कार्यक्रम में गोयल ग्रुप ऑफ कम्पनीज के चेयरमेन और आईबीसी24 के अभिभावक सुरेश गोयल भी मंचासीन रहे। अपने उद्बोधन में सुरेश गोयल ने स्वास्थ्य के क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या की ओर सभी का ध्यान इंगित किया। उन्होंने धन के अभाव में इलाज की कमी और इससे होने वाली मौतों पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

सुरेश गोयल ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब कभी वे अस्पताल जाते हैं तो पाते हैं कि अक्सर गरीबांे की शिकायत होती है वे अपनी खेत, जमीन या फिर मकान बेचकर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि ये पूरा दृश्य उनके लिए काफी पीड़ादायक होता है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने अपने तरीके से स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देते हैं, लेकिन उनकी सभी सम्मानीय अस्पताल और चिकित्सकों से अपील है कि गरीबों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा पर मुहैय्या हो इसके लिए ठोस प्रयास करें। श्री गोयल ने अपने उद्बोधन के पश्चात उपस्थित जनसमूहों सम्मानित अस्पतालों व चिकित्सकों को बधाई, शुभकामनाएं भी दी। इस पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अधिकारी, चिकित्सक और आम लोग मौजूद रहे। सभी ने इस समारोह के सफल आयोजन के लिए आईबीसी24 के प्रयासों की सराहना की।

read more:  अमेरिका: सकारात्मक कार्रवाई को खत्म करने से विविधता के नये रास्ते तलाशने को मजबूर महाविद्यालय