HP Election Result
HP Election Result हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को हुए मतदान की गणना आज हो रही है। रूझानों के मुताबिक हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बननी लगभग तय मानी जा रही है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 11 सीट पर जीत दर्ज़ कर 28 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 11 सीटों पर जीत दर्ज़ की है जबकि निर्दलीय 2 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 1 सीट पर आगे चल रही है।
HP Election Result इधर वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर में इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार स्वीकारते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं अभी कोई टिपण्णी नहीं करना चाहता हूं। हम आंकलन करेंगे की कहां कमी रह गई। कई बार ऐसा होता है कि एक-दो मुद्दों के कारण चुनाव की धारा प्रभावित हो जाती है।
Read More : कुलगुरू कहलाएंगे विश्वविद्यालय के कुलपति, राज्यपाल के साथ बैठक में हुआ फैसला…जानें पूरी खबर
हिमाचल में कांग्रेस के प्रति सकारात्मक परिणाम आने के बाद अब प्रदेश में नए सीएम को लेकर चर्चाए भी तेज हो गई है। इसी बीच अब प्रदेश कांग्रेस की चीफ प्रतिभा सिंह ने नए सीएम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चुने हुए विधायक तय करेंगे कि कौन सीएम होगा। एक बार जब वो अपनी पसंद स्पष्ट कर देंगे, तब पार्टी आलाकमान नाम की घोषणा करेगा। उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। कहा है कि जनता आगे भी वीरभद्र परिवार का नेतृत्व देखना चाहती है।
https://twitter.com/ANI/status/1600808803233980416