Madhya Pradesh Weather News : होली पर पसीने से लोग हुए बेहाल! प्रदेश में सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा पारा, इन इलाकों में पड़ेगी और भीषण गर्मी

मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और अन्य प्रमुख शहरों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है और अगले चार दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।

Madhya Pradesh Weather News : होली पर पसीने से लोग हुए बेहाल! प्रदेश में सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा पारा, इन इलाकों में पड़ेगी और भीषण गर्मी

Madhya Pradesh Weather News / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: March 5, 2026 / 09:13 am IST
Published Date: March 5, 2026 9:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • होली के दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान 37°C तक पहुंचा, जबकि रात का तापमान 19°C रहा।
  • सबसे ज्यादा गर्मी इंदौर और उज्जैन संभाग में महसूस की गई।
  • अगले चार दिनों तक तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना।

भोपाल : Madhya Pradesh Weather News  मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। महीने के शुरुआती दिनों में ही तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में अचानक बढ़ी इस तपिश ने संकेत दे दिए हैं कि इस बार भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

इंदौर और उज्जैन संभाग में पड़ी सबसे ज्यादा गर्मी

आपको बता दें की होली के दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि रात का पारा 19 डिग्री रहा।  Madhya Pradesh Weather News  सबसे ज्यादा गर्मी इंदौर और उज्जैन संभाग में पड़ी, जहाँ सूरज की किरणों ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहर भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे और दिन भर गर्म हवाओं का अहसास हुआ।

अगले 4 दिन और बढ़ेगी आफत

अगले 4 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है और तापमान का ग्राफ अभी और ऊपर जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.