CG Rajya Sabha Chunav: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव के लिए घमासान! आज नामांकन दाखिल करेंगे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी, जानिए किसे-किसे मिला है टिकट
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव के लिए घमासान! आज नामांकन दाखिल करेंगे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी, Chhattisgarh Rajya Sabha Chunav Latest News
रायपुर। Chhattisgarh Rajya Sabha Chunav छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण दिन रहेगा। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। दोनों प्रत्याशी विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन फार्म जमा करेंगी। इस दौरान दोनों दलों के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य सरकार के मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह और संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम के नामांकन के समय नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पार्टी के विधायक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
अभी ये हैं राज्यसभा सांसद
Chhattisgarh Rajya Sabha Chunav छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए वर्तमान में 5 सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें 2 सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जबकि 2 सदस्यों का कार्यकाल 2028 और 2030 तक जारी रहेगा। 9 अप्रैल 2026 तक कार्यकाल वाले सांसदों में फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी शामिल हैं। यह दोनों कांग्रेस पार्टी से हैं। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक है। वहीं भाजपा से देवेन्द्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक निर्धारित है।
इन्हें भी पढ़ें
- Donald Trump Holi Greetings : अमेरिका के व्हाइट हाउस से आई होली की बधाई, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये खास संदेश, जानकर आपको भी होगी खुशी
- Janjgir Hoil Children Alcohol: होली के दिन छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड! बच्चों को इस चीज में मिलाकर दिया शराब, फिर हो गया ये हाल, देखकर उड़ गए परिजनों के होश
- Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ CM का राज्यसभा जाना तय, आज 11.30 बजे करेंगे नामांकन, गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
- Gwalior Crime News : महज एक मामूली बहस, फिर पिता-पुत्र ने मिलकर युवक के साथ कर दिया ऐसा खौफनाक कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
- US Submarine Strike: World War 2 के बाद पहली बार… टॉरपीडो से दुश्मन युद्धपोत डूबा, श्रीलंका को 87 शव मिले, क्या हिंद महासागर पहुंचा ईरान-इजरायल युद्ध?
- Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, आज खूब काम करेगा गुडलक, पूरे होंगे रुके हुए काम, पढ़ें गुरुवार का राशिफल

Facebook


