ICC WTC 2027 Final Venue and Date: आईसीसी का बड़ा ऐलान.. इस ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा ‘वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2027’ का फाइनल.. तारीख भी तय

ICC Decided World Test Championship 2027 Final Venue: ICC ने 2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए लंदन के द ओवल को मेजबानी सौंपी, मुकाबला 9-13 जून को होगा।

ICC WTC 2027 Final Venue and Date: आईसीसी का बड़ा ऐलान.. इस ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा ‘वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2027’ का फाइनल.. तारीख भी तय

ICC Decided World Test Championship 2027 Final Venue || Image- ICC Twitter File

Modified Date: July 23, 2026 / 04:54 pm IST
Published Date: July 23, 2026 4:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 2027 WTC फाइनल द ओवल में होगा।
  • मुकाबला 9 से 13 जून 2027 तक।
  • भारत फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर।

लंदन: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने घोषणा की है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 का फाइनल इंग्लैंड के लंदन स्थित द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। (ICC Decided World Test Championship 2027 Final Venue) यह मुकाबला 9 जून से 13 जून 2027 तक आयोजित होगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दूसरी बार द ओवल में होगा फाइनल

द ओवल दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2023 में इसी मैदान पर खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था। आईसीसी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि 2027, 2029 और 2031 के WTC फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड करेगा। इन फाइनल मुकाबलों के लिए मैदान का चयन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) करेगा।

अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे

मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में ऑस्ट्रेलिया 87.50 प्रतिशत अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। (ICC Decided World Test Championship 2027 Final Venue) बांग्लादेश 58.33 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि भारत 48.15 प्रतिशत अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत ने अब तक 9 टेस्ट में 4 जीत दर्ज की हैं। श्रीलंका छठे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए आगामी श्रृंखलाओं में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

अगस्त में अहम टेस्ट सीरीज

  • 25 जुलाई से वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज।
  • 13 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच।
  • 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज।
  • अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अब तक तीन चैम्पियन

आईसीसी ने कहा कि 2027 का WTC फाइनल इसलिए भी खास होगा क्योंकि इसी वर्ष टेस्ट क्रिकेट के 150 वर्ष पूरे होंगे। आईसीसी का मानना है कि द ओवल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में से एक है और यहां एक और यादगार फाइनल आयोजित किया जाएगा। (ICC Decided World Test Championship 2027 Final Venue) अब तक खेले गए तीन WTC फाइनल में न्यूजीलैंड (2021), ऑस्ट्रेलिया (2023) और दक्षिण अफ्रीका (2025) चैंपियन बन चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लाल सागर में सऊदी टैंकर पर हूती हमले की निंदा की

वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए इस्पात उद्योग को नए बाजार तलाशने होंगे: अधिकारी

डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया

मर्सिडीज-बेंज इंडिया हाइब्रिड वाहन लाना रखेगी जारी, नीतिगत समर्थन का अभाव बाधा नहीं : सीईओ

मुजफ्फरनगर में भगवान राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown