इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी, कई सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, ट्रंप ने किया ये दावा
IND Vs NZ T20 World Cup Final Live: पांच ओवर का खेल हुआ पूरा, मैदान में जमे अभिषेक और संजू, भारत का स्कोर 72/0
TODAY LIVE NEWS
- तेहरान एयरपोर्ट पर जोरदार बमबारी
- इजरायल के हमले से एयरपोर्ट बंद
- हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर
नई दिल्ली: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है। इजरायल और अमेरिका ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं। इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है। इजरायल ने तेहरान में सरकारी इमारतों पर हमला किया है। ईरान पर लगातार जारी हमलो के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। (America Iran War News) अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट किया और कहा कि, जिस ईरान को बुरी तरह पिटा जा रहा है उसने अपने मिडिल ईस्ट पड़ोसियों से माफ़ी मांगी है और सरेंडर कर दिया है, और वादा किया है कि वह अब उन पर गोली नहीं चलाएगा। यह वादा सिर्फ़ US और इज़राइल के लगातार हमलों की वजह से किया गया था। आज, ईरान को बहुत बुरा लगेगा।”
Iran Israel Conflict Update: पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी तेहरान के Mehrabad International Airport पर जोरदार बमबारी की गई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र को खाली कराने में जुटी हुई हैं। सोशल मीडिया पर हमले से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें तेज धमाकों और आसमान में उठते धुएं के गुबार को देखा जा सकता है। इस हमले के बाद ईरान में हालात काफी तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
अमेरिका और इज़राइल के बड़े हवाई हमलों के बाद ईरान का मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारी तबाही का शिकार बताया जा रहा है।#IranWar #IranIsraelWar #USIranWar Mehrabad International Airport pic.twitter.com/e0UatMRGwr
— Ritika (@Im_Ritikaa) March 7, 2026
Iran Israel Conflict: कई सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया
रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में कई सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। इजरायली हमले के बाद ईरान के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेहरान के इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल न केवल नागरिक उड़ानों के लिए बल्कि कुछ सैन्य गतिविधियों के लिए भी किया जाता रहा है, इसलिए इसे रणनीतिक रूप से अहम माना जाता है। हमले के बाद ईरानी अधिकारियों ने स्थिति पर कड़ी नजर रखने की बात कही है, जबकि आम लोगों में डर और अनिश्चितता का माहौल बन गया है।
US Bombing Iran News: अमेरिकी बमबारी से दहला ईरान
इसी बीच खबरें यह भी सामने आई हैं कि ईरान पर अमेरिकी हमले भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि United States ने भी ईरान के कुछ ठिकानों पर बमबारी की है, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। लगातार हो रहे हमलों की वजह से कई इलाकों में लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इन हमलों के नए वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें तेज धमाकों और धुएं के बादल दिखाई दे रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Iranian Navy Ship India: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच इस वजह से भारत पहुंचा ईरान का जहाज! इतने नौसैनिक भी मौजूद, क्या जंग में भारत दे रहा ईरान का साथ?
- Iran Israel War: ‘ईरान की सेना खत्म हो गई..’, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया दुश्मन देश पूरी तरह नष्ट, लिखा-हम ऊंचे लेवल तक पहुंचना चाहते हैं..
- LPG Price Hike India: ईरान-इजराइल जंग का असर अब आपके किचन तक! रसोई गैस के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी, क्या पेट्रोल डीजल भी होगा महंगा?
- 07 March 2026 Aaj Ka Rashifal: क्या आपकी राशि भी है शामिल? ग्रहों की चाल ने खोले भाग्य के दरवाजे, पढ़ें आज का राशिफल

Facebook


