Anil Menon ISS Live Video: भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन की ऊंची उड़ान.. इंटरनेशनल स्पेस सेंटर के लिए हुए रवाना, धरती से 400 किमी ऊपर बिताएंगे इतने दिन, देखें वीडियो

Indian-origin astronaut Anil Menon embarks on ISS mission: भारतीय मूल के अनिल मेनन पहली बार आईएसएस मिशन पर रवाना, आठ महीने अंतरिक्ष में वैज्ञानिक अनुसंधान करेंगे।

Anil Menon ISS Live Video: भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन की ऊंची उड़ान.. इंटरनेशनल स्पेस सेंटर के लिए हुए रवाना, धरती से 400 किमी ऊपर बिताएंगे इतने दिन, देखें वीडियो

Indian-origin astronaut Anil Menon embarks on ISS mission || Image- Business Line FILE

Modified Date: July 15, 2026 / 08:25 am IST
Published Date: July 15, 2026 8:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • अनिल मेनन पहली बार अंतरिक्ष रवाना।
  • आठ महीने आईएसएस पर करेंगे मिशन।
  • भारतीय बच्चों की चित्रकृतियां भी अंतरिक्ष पहुंचीं।

वॉशिंगटन: भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन मंगलवार को पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा पर रवाना हो गए। (Indian-origin astronaut Anil Menon embarks on ISS mission) वह दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों प्योत्र डुब्रोव और अन्ना किकिना के साथ सोयूज MS-29 अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए। यह मिशन करीब आठ महीने का होगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

तीन घंटे में पहुंचेगा अंतरिक्ष स्टेशन

सोयूज MS-29 ने कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से उड़ान भरी। यह यान करीब तीन घंटे में पृथ्वी के दो चक्कर लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ जाएगा। नासा के अनुसार, यह अनिल मेनन की पहली अंतरिक्ष यात्रा है, जबकि उनके साथ गए दोनों रूसी अंतरिक्ष यात्री दूसरी बार अंतरिक्ष मिशन पर हैं।

वैज्ञानिक प्रयोग और नई तकनीकों पर होगा काम

ISS पहुंचने के बाद अनिल मेनन वहां पहले से मौजूद अंतरराष्ट्रीय दल के साथ जुड़ेंगे। मिशन के दौरान वह वैज्ञानिक अनुसंधान और नई तकनीकों के परीक्षण पर काम करेंगे। (Indian-origin astronaut Anil Menon embarks on ISS mission) इन प्रयोगों का उद्देश्य भविष्य के मानव अंतरिक्ष अभियानों को बेहतर बनाना और ऐसी तकनीक विकसित करना है, जिससे पृथ्वी पर भी लोगों को लाभ मिल सके। तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर वापसी अप्रैल 2027 में होगी।

भारतीय मूल से है खास जुड़ाव

49 वर्षीय अनिल मेनन का जन्म अमेरिका के मिनियापोलिस में भारतीय और यूक्रेनी मूल के माता-पिता के घर हुआ था। वह पेशे से इमरजेंसी मेडिसिन विशेषज्ञ और अमेरिकी स्पेस फोर्स में कर्नल हैं। उन्होंने 2014 में नासा में फ्लाइट सर्जन के रूप में काम शुरू किया था और दिसंबर 2021 में नासा के अंतरिक्ष यात्री चुने गए। अनिल मेनन ने भारत में पोलियो टीकाकरण अभियान से जुड़े कार्यों में भी सहयोग किया था। उनका पैतृक संबंध केरल के पलक्कड़ जिले से है और वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सर सी. शंकरन नायर के परपोते हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

भारतीय बच्चों की चित्रकृतियां भी पहुंचेंगी अंतरिक्ष

इस मिशन की एक खास बात यह भी है कि सोयूज रॉकेट के साथ भारतीय स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई कुछ चित्रकृतियां भी अंतरिक्ष भेजी गई हैं। (Indian-origin astronaut Anil Menon embarks on ISS mission) वहीं, अनिल मेनन की इस उपलब्धि पर केरल सहित देशभर में खुशी जताई गई है। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और अन्य नेताओं ने उन्हें इस ऐतिहासिक मिशन के लिए बधाई दी है।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए, यह विश्वासघात है: कांग्रेस

एनसीएलटी ने जून तिमाही में 5,518 करोड़ रुपये की 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी

जुबिलेंट फूडवर्क्स को 46.9 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, कंपनी देगी चुनौती

नगालैंड में आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया

प्रशासन ने 17 जुलाई को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह बदलने को कहा: कांग्रेस


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown