Khelo India Youth Games MP
Khelo India Youth Games MP : भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का समापन समारोह हो रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान का संबोधन शुरू हो गया है। सीएम ने कहा कि यशोधरा राजे ने कार्यक्रम को सफल बनाया है। पूरा मध्यप्रदेश आनंद उत्सव में डूबा रहा। सीएम ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश पर विश्वास और भरोसा किया। इस कार्यक्रम हमने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। भोपाल हो या गुवाहाटी सारा देश हमारी माटी है। प्रदेश का गेम्स में स्थान तीसरे नंबर पर रहा है। MP में 40 फीसदी भागीदारी बेटियों की रही है।