Nisha Upadhyay Viral Video/Image Credit: X Handle
Nisha Upadhyay Viral Video: नई दिल्ली: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय अक्सर चर्चा में बनी रहती है। निशा अपनी बेहतरीन सिंगिंग के लिए जानी जाती है और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। वहीं एक निशा उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निशा हाथ में चप्पल पकड़े एंकर पर भड़कते हुए दिख रही है। दरअसल, निशा उपाध्याय एक लाइव स्टेज शो में पहुंची थी और एंकर की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से मंच का माहौल गरमा गया। इसके बाद निशा गुस्से में एंकर की ओर चप्पल उठाती दिखाई दे रही हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, लाइव स्टेज शो के दौरान कार्यक्रम के एंकर मुकेश ने सिंगर निशा उपाध्याय के रेट का जिक्र कर दिया। एंकर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, एक गाने का इतना और दो गानों का इतनी फीस है। इस टिप्पणी पर दर्शकों के बीच कुछ लोग हंस पड़े, जिससे निशा नाराज हो गईं। उन्हें यह बयान अपनी पेशेवर छवि के खिलाफ लगा।
इसके बाद निशा भड़क उठी और उन्होंने चप्पल उतार ली। निशा चप्पल हाथ में लेकर एंकर की ओर बढ़ रही थी और इस दौरान कई लोग बीच-बचाव कर रहे थे। पीछे से कुछ लोग शोर मचाते सुनाई देते हैं। निशा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके मेहनताना पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करना गलत है। कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बिहार के सारण जिले के एक गांव की बताई जा रही है। हालांकि आयोजकों की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-