Rahul Gandhi meets Mohammad Deepak: मुस्लिम ने नाम के सामने लिखा ‘बाबा’ तो मचा बवाल, इस हिंदू शख्स ने खुद मुसलमान बताकर टाल दी अनहोनी, अब राहुल गांधी ने की मुलाकात

Ads

Rahul Gandhi meets Mohammad Deepak: मुस्लिम ने नाम के सामने लिखा 'बाबा' तो मचा बवाल, इस हिंदू शख्स ने खुद मुसलमान बताकर टाल दी अनहोनी, अब राहुल गांधी ने की मुलाकात

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 03:29 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 03:42 PM IST

Mohammad Deepak Rahul Gandhi | Photo Credit: Rahul Gandhi Facebook

HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने दिल्ली में मोहम्मद दीपक से मुलाकात की और गले लगाया
  • दीपक ने कहा कि उनकी हिम्मत अब चार गुना बढ़ गई है
  • दीपक पेशे से जिम ट्रेनर हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं

नई दिल्ली: Rahul Gandhi meets Mohammad Deepak लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से मुलाकात की है। यह मुलाकात दिल्ली स्थित 10 जनपथ में हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने दीपक कुमार से बातचीत कर उनको गले भी लगाया।

Mohammad Deepak Rahul Gandhi मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंनें लिखा कि हर इंसान, एक समान यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात- एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए।

अब और चार गुना बढ़ गई हिम्मत

वहीं राहुल गांधी से मुलाकत के बाद मोहम्मद दीपक ने कहा कि हिम्मत तो पहले भी थी, अब चार गुना और बढ़ गई है। जब राहुल गांधी ने फोन करके बुलाया है, तो दिल को कहीं न कहीं खुशी भी है कि कोई इंसान हमें समझ रहा है कि हमने आवाज गलत के लिए नहीं, बल्कि सही के लिए उठाई है।

Who is Mohammed Deepak?: कौन है मोहम्मद दीपक?

मोहम्मद दीपक, (Mohammad Deepak News) ये नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हर किसी की जुबान पर मोहम्मद दीपक नाम है। राहुल से लेकर ओवैसी तक, हर कोई उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है। आखिर यह मोहम्मद दीपक है कौन? यह नाम कहां से आया। इसके पीछे की कहानी उत्तराखंड के कोटद्वार से शुरू होती है।

मोहम्मद दीपक उर्फ दीपक कुमार (Deepak Kumar) एक पेशे से जिम ट्रेनर हैं। वह कोटद्वार में बॉडी बिल्डिंग की ट्रेनिंग देते हैं। दीपक का जिम कोटद्वार के बद्रीनाथ मार्ग के पास है। पिछले कई सालों से वह युवाओं को फिट रहने की ट्रेनिंग देते हैं। उनके पिता का देहांत करीब 15 साल पहले हो गया था दीपक शादीशुदा है और उनकी एक बेटी भी है। उनकी मां आज भी कोटद्वार में एक टी स्टॉल चलती हैं।

सोशल मीडिया पर क्यों छाये दीपक कुमार?

बताया जा रहा है कि दीपक कुमार पिछले 30 सालों से जिम फिटनेस और जिम ट्रेनिंग का काम कर रहे हैं। उनका जन्म और पढ़ाई कोटद्वार से ही हुई है। जिसके बाद उन्होंने श्रीनगर गढ़वाल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। वह बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में मुंबई भी जा चुके हैं। बॉडीबिल्डिंग ओलंपियाड में वह टॉ सिक्स में रहे थे। लेकिन 26 जनवरी को हुई घटना के बाद दीपक के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई है। लगातार लोग उनको फॉलो कर रहे हैं। दीपक कुमार बेहद सामान्य घर से आते। वह न सिर्फ जिम में फिटनेस की ट्रेनिंग देते हैं बल्कि अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम से भी ऑनलाइन फिटनेस टिप्स देते हैं।

खुद को क्यों बताया मोहम्मद दीपक

Mohammad Deepak दीपक कुमार ने क्यों मोहम्मद दीपक नाम अपना बताया। दरअसल, 26 जनवरी को कोटद्वार में एक दुकान के नाम को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई थी। क्योंकि इस दुकान का नाम बाबा स्कूल गारमेंट्स था। हिंदूवादी संगठनों का कहना था कि मुस्लिम दुकानदार बाबा नाम नहीं रख सकता, क्योंकि बाबा नाम हिंदुओं से जुड़ा है

इसके पीछे की कहानी यह है कि 26 जनवरी को कोटद्वार में एक दुकान के नाम को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। क्योंकि इस दुकान का नाम बाबा स्कूल गारमेंट्स था। हिंदूवादी संगठनों का कहना था कि मुस्लिम दुकानदार बाबा नाम नहीं रख सकता, क्योंकि बाबा नाम हिंदुओं से जुड़ा है। इस बहस में दीपक कुमार ने हिंदूवादी संगठन और बजरंग दल के लोगों के सवाल पूछे जाने पर कहा कि मेरा नाम मोहम्मद दीपक है और यही नाम 26 जनवरी 2026 से देशभर में ट्रोल कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

मोहम्मद दीपक कौन हैं?

मोहम्मद दीपक उर्फ दीपक कुमार उत्तराखंड के कोटद्वार के जिम ट्रेनर हैं, जो युवाओं को फिटनेस ट्रेनिंग देते हैं।

वे चर्चा में क्यों आए?

26 जनवरी 2026 को दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद में उन्होंने खुद को “मोहम्मद दीपक” बताया, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।

राहुल गांधी से मुलाकात कहां हुई?

दिल्ली स्थित 10 जनपथ में राहुल गांधी और मोहम्मद दीपक की मुलाकात हुई।