Sonbhadra Mound collapsed News: यहां मिट्टी का टीला बना कब्र.. खुदाई के दौरान एक साथ इतनी महिलाओं की मौत, दो की हालात अब भी नाजुक

Ads

Sonbhadra Soil Mound Collapsed: सोनभद्र के म्योरपुर में मिट्टी खुदाई के दौरान टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत, दो घायल, पुलिस जांच जारी।

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 03:45 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 04:06 PM IST

Sonbhadra Soil Mound Collapsed || Image- Symbolic (Canva)

HIGHLIGHTS
  • मिट्टी का टीला ढहने से बड़ा हादसा
  • तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत
  • दो घायल, पुलिस जांच जारी

सोनभद्र: जिले के म्योरपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह मिट्टी की खुदाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कच्चे घरों की लिपाई-पोताई के लिए मिट्टी लेने गई छह महिलाएं किरवानी गांव के जंगल में एक टीले के पास खुदाई कर रही थीं। (Sonbhadra Soil Mound Collapsed) इसी दौरान अचानक मिट्टी का विशाल टीला ढह गया और सभी महिलाएं उसके नीचे दब गईं। घटना की जानकारी मिट्टी खोदने गई एक महिला ने ग्रामीणों को दी।

दो की हालत नाजुक

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। मलबे में दबी पांच महिलाओं को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायल हैं। (Sonbhadra Soil Mound Collapsed) मृतकों की पहचान सदीकुन्निशा (30), अनीसा ख़ातून (20) और सीता कुंवर (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

जंगल में मिली महिला की लाश

उत्तर प्रदेश केसहारनपुर जिले के बेहट इलाके के जंगल से एक महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बेहट थाना क्षेत्र के पुजनेकी गांव में फर्कपुर नवादा गांव की रहने वाली कविता (43) का शव रविवार की रात पाया गया। (Sonbhadra Soil Mound Collapsed) उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चलेगा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी एस एन वैभव पांडेय ने बताया कि कविता रविवार को पड़ोस में एक शादी में शामिल होने के बाद घर लौटी थी और बाद में भैंसों के लिए चारा लेने पास के जंगल में गई थी। उन्होंने बताया कि कविता जब वापस नहीं आई तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की मगर कोई कामयाबी नहीं मिली।

पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

पांडेय ने बताया कि देर शाम जंगल में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने इस घटना की जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की। (Sonbhadra Soil Mound Collapsed) अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. यह हादसा कहां हुआ?

यह हादसा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के म्योरपुर क्षेत्र में हुआ।

Q2. हादसे में कितनी महिलाओं की मौत हुई?

मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौके पर मौत हुई।

Q3. हादसे के बाद प्रशासन ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने राहत कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू की।