Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ में खो गए थे 50 हजार से ज्यादा लोग.. अपनों से मिलते ही छलक पड़े आंसू, इनमें ज्यादातर महिलाएं
महाकुंभ के अंतिम दिन, बिहार के मुजफ्फरपुर की कृष्णा देवी अपने परिवार से फिर से मिल गईं, और छत्तीसगढ़ के रायपुर की जंगी देवी भी अपने परिवार से मिल गईं। …

Number of people lost in Mahakumbh
- महाकुंभ 2025 में 50 हजार से ज्यादा लोग बिछड़े, 54,357 को अपनों से मिलाया गया
- योगी सरकार की पहल: एआई-आधारित सिस्टम से हजारों बिछड़े श्रद्धालु अपनों से मिले
- महाकुंभ पुनर्मिलन: नेपाल से लेकर बिहार-छत्तीसगढ़ तक के लोग परिवार से जुड़ पाए
Number of people lost in Mahakumbh: महाकुंभनगर: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 ने अपनी दिव्यता और भव्य आयोजन से एक नया इतिहास रचा। महाकुंभ में इस बार 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी। संगम के तट पर 144 वर्षों के बाद आए इस पवन मौके ने न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर के आस्थावान लोगों को आकर्षित किया।
फिर से मिले, महाकुंभ में अपनों से बिछड़े लोग
श्रद्धालुओं के इस महासंगम में कई लोग अपने प्रियजनों से बिछड़ गए लेकिन, योगी सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप, 54,357 बिछड़े हुए व्यक्तियों को सफलतापूर्वक उनके परिवारों से मिलाया गया। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल थीं। भारत के विभिन्न राज्यों और नेपाल से आए श्रद्धालुओं को उनके परिवारों से मिलाने में पुलिस ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Number of people lost in Mahakumbh : दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर महाकुंभ क्षेत्र में 10 डिजिटल खोया पाया केंद्र स्थापित किए गए। इन केंद्रों में अत्याधुनिक एआई-आधारित चेहरे की पहचान प्रणाली, मशीन लर्निंग और मल्टीलैंग्वेज सपोर्ट्स शामिल थे। इस काम में एनजीओ ने भी सराहनीय भूमिका निभाई, जिसमें भारत सेवा केंद्र और हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति ने प्रमुख योगदान दिया।
भारत सेवा केंद्र की भूमिका
भारत सेवा केंद्र के भूले भटके शिविर के निदेशक उमेश चंद्र तिवारी के अनुसार, शिविर के अंत तक 19,274 खोए हुए व्यक्तियों को सफलतापूर्वक उनके परिवारों से मिलाया गया। सभी 18 खोए हुए बच्चों को भी सुरक्षित रूप से उनके परिवारों के पास वापस भेज दिया गया। खोया पाया केंद्र विशेष रूप से बिछड़े हुए व्यक्तियों को उनके परिवारों से मिलाने और उन्हें सुरक्षित रूप से वापस लाने तक लगातार उनका पता लगाने की कोशिश की जाती रही थी और आखिर में उन्हें कामयाबी मिली।
अंतिम दिन के पुनर्मिलन की कहानियाँ
Number of people lost in Mahakumbh : महाकुंभ के अंतिम दिन, बिहार के मुजफ्फरपुर की कृष्णा देवी अपने परिवार से फिर से मिल गईं, और छत्तीसगढ़ के रायपुर की जंगी देवी भी अपने परिवार से मिल गईं। इसी तरह, नेपाल के बांके जिले के जगजन्नन धारू और नेपाल के सप्तरी के सीताराम शाह की पत्नी बिंदी भी सुरक्षित रूप से अपने प्रियजनों से मिल गईं। इस पूरे पहल और सफलता पर यूपी सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महाकुंभ 2025 में कुल 54,357 लोग अपने परिवार से बिछड़ गए थे, जिनमें से बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल थीं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Number of people lost in Mahakumbh, 54,357 separated persons were successfully reunited with their families
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm