BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण

अधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण

अधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 5:45 pmModified: 01 Oct 2026 | 5:45 pm

वाशिंगटन, एक अक्टूबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अर्थव्यवस्था के संबंध में किए जाने वाले फैसलों और बढ़ती महंगाई को लेकर अमेरिकी जनता में गहरी निराशा है और ज्यादातर लोग उनके प्रदर्शन को खराब बता रहे हैं। ‘एसोसिएटेड प्रेस-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च’ के नए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

नये सर्वेक्षण के नतीजों से नवंबर में होने वाले चुनावों में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की संभावनाओं पर असर पड़ने की आशंका है।

सर्वेक्षण के अनुसार, अमेरिका के केवल 17 प्रतिशत वयस्कों ने जीवन-यापन की बढ़ती लागत से निपटने के ट्रंप के तरीके से सहमति जताई। अर्थव्यवस्था से जुड़े उनके फैसलों से केवल 26 प्रतिशत लोग सहमत नजर आये, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है।

सर्वेक्षण के अनुसार, अमेरिका के 65 प्रतिशत वयस्क अब लगातार बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप की नीतियों को जिम्मेदार मानते हैं। यह विभिन्न देशों पर शुल्क के आक्रामक इस्तेमाल और ईरान के साथ युद्ध को लेकर लगातार असंतोष का संकेत है।

खुद को रिपब्लिकन पार्टी का समर्थक बताने वाले पेंसिल्वेनिया के 66 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी रॉबर्ट गॉल्ट ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद कर रहा था कि चीजें बेहतर या अलग होंगी, लेकिन ऐसा वास्तव में नहीं हुआ।’’

गॉल्ट ने कहा, ‘‘मुझे लगा था कि हमारे राष्ट्रपति देश की मदद करेंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं लगता कि उन्होंने अर्थव्यवस्था या अन्य मामलों में असल में ऐसा किया है। ट्रंप ने वह नहीं किया जिसकी मुझे उम्मीद थी।’’

पिछले कुछ महीनों में अमेरिकी जनता रोजमर्रा की जरूरी चीजों, जैसे घरेलू सामान और पेट्रोल, का खर्च उठा पाने को लेकर अधिक चिंतित हुई है।

एपी शफीक नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण

People also search for:US Trump Popularity Polls

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

01 Oct 2026 | 9:12 pm
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm
सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू

सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू

01 Oct 2026 | 8:20 pm
खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

01 Oct 2026 | 7:37 pm
‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

01 Oct 2026 | 7:16 pm
यूएई ने विमान को हवा में दुर्घटनाग्रस्त करने के ‘प्रयास’ की जांच शुरू की

यूएई ने विमान को हवा में दुर्घटनाग्रस्त करने के ‘प्रयास’ की जांच शुरू की

01 Oct 2026 | 7:11 pm
भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

01 Oct 2026 | 5:06 pm
रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

01 Oct 2026 | 4:49 pm