यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है: गुवाहाटी की पिच पर मुख्य कोच गंभीर की आलोचना
यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है: गुवाहाटी की पिच पर मुख्य कोच गंभीर की आलोचना
गुवाहाटी, एक अक्टूबर (भाषा) भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बारसापारा स्टेडियम की सपाट पिच पर जमकर निशाना साधा जहां भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड 406 रन का लक्ष्य हासिल किया जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ा और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपना 35वां शतक ठोका।
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों जॉन कैंपबेल, कप्तान शाई होप और उभरते सितारे अमीर जांगू ने भी शतक जड़े।
आसान लक्ष्य का पीछा करने के बावजूद गंभीर की नाराजगी साफ दिखाई दी।
गंभीर ने बुधवार को दूसरा वनडे जीतने के बाद ‘जियोस्टार’ के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘‘अगर मुझे बिल्कुल ईमानदार होना है तो मुझे लगता है कि बल्ले और गेंद के बीच थोड़ा अधिक मुकाबला होना चाहिए। यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है। कल्पना कीजिए कि कोई युवा गेंदबाज इस विकेट पर गेंदबाजी कर रहा हो, और विपक्षी टीम 400 रन बना दे और फिर हम 400 रन का पीछा कर लें। ’’
भारतीय कोच ने कहा कि एक वनडे में पांच शतक और 800 से अधिक रन दर्शकों के लिए रोमांचक हो सकते हैं, लेकिन असमान मुकाबला गेंदबाजों को दर्शक बना देता है।
उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर तौर पर, रिकॉर्ड के लिए, भीड़ के लिए, यह शानदार है, लेकिन अगर आप मुझसे एक सच्चे क्रिकेट प्रशंसक और एक कोच के तौर पर पूछें तो मुझे गेंदबाजों के प्रति भी सहानुभूति रखनी होती है। ’’
गंभीर ने कहा, ‘‘जब आप इस तरह की पिच पर गेंदबाजी करते हैं, तो यह गेंदबाजों के लिए उचित नहीं है। इसलिए हमें गेंदबाजों को कुछ ऐसा देना होगा जिस पर वे कम से कम कुछ काम कर सकें। ’’
नियमों में बदलाव बताए बिना गंभीर ने कहा कि जब तक गेंदबाजों के लिए कुछ गुंजाइश नहीं होगी, तब तक उनके पास ज्यादा विकल्प नहीं बचेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘आपको गेंदबाजों के लिए थोड़ी गुंजाइश चाहिए। अक्सर, आप गेंदबाजों पर सख्त नहीं हो सकते क्योंकि कभी-कभी गेंदबाजी के आंकड़े ऐसे होते हैं कि उन्होंने उतनी खराब गेंदबाजी नहीं की होती जितना उनके आंकड़े बताते हैं। क्योंकि गुंजाइश बहुत कम होती है। ’’
गंभीर ने कहा, ‘‘इसके अलावा, पांच क्षेत्ररक्षकों के अंदर रहने, दो नयी गेंदों और अब जिस तरह की ‘पावर-हिटिंग’ हो रही है, उसके साथ गेंदबाजों के पास वास्तव में ज्यादा विकल्प नहीं हैं।
युवा गेंदबाज गुरनूर बराड़ और औकीब नबी ने आक्रामक वेस्टइंडीज लाइन-अप के खिलाफ क्रमशः 96 और 84 रन लुटाए, लेकिन मुख्य कोच ने उनके प्रति सहानुभूति दिखाई।
उन्होंने कहा, ‘‘एक कोच के रूप में, सहयोगी स्टाफ के रूप में, पहली चीज जो आप देखते हैं वह यह है - क्या वे अपनी गेंदबाजी या अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू कर पाए? अगर वे ऐसा कर पाए, तो आप उन पर उतने सख्त नहीं होते। अगर आप सिर्फ उनके विश्लेषण को देखकर बहुत सख्त हो जाएंगे, तो हम कभी भी गेंदबाजों को विकसित नहीं कर पाएंगे। ’’
भाषा नमिता पंत
पंत
लेखक के बारे में
Web Title: यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है: गुवाहाटी की पिच पर मुख्य कोच गंभीर की आलोचना
आप पाकिस्तान के खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत
01 Oct 2026 | 8:10 pmपंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा
01 Oct 2026 | 7:26 pmफुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला
01 Oct 2026 | 7:11 pmऑस्ट्रेलिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ए को मुश्किल में डाला
01 Oct 2026 | 6:32 pmआईसीसी ने ट्रायल के तौर पर दिन के टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के उपयोग की अनुमति दी
01 Oct 2026 | 6:26 pmपाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम, सामना मलेशिया से
01 Oct 2026 | 6:04 pmभारत के फ्रांसिस और नोबल ने एशियाई खेलों की सेलिंग पुरुष स्किफ में रजत पदक जीता
01 Oct 2026 | 6:03 pmएशियाई खेलों में भारत : सेलिंग और कुश्ती में रजत, क्रिकेट और हॉकी में स्वर्ण पर नजरें
01 Oct 2026 | 6:01 pm