BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

एशियाई खेलों में भारत : सेलिंग और कुश्ती में रजत, क्रिकेट और हॉकी में स्वर्ण पर नजरें

एशियाई खेलों में भारत : सेलिंग और कुश्ती में रजत, क्रिकेट और हॉकी में स्वर्ण पर नजरें

एशियाई खेलों में भारत : सेलिंग और कुश्ती में रजत, क्रिकेट और हॉकी में स्वर्ण पर नजरें
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 6:01 pmModified: 01 Oct 2026 | 6:01 pm

(फिलेम दीपक सिंह और अजय मसंद)

नागोया, एक अक्टूबर (भाषा) एशियाई खेलों में बृहस्पतिवार को भारत ने स्किफ सेलिंग और ग्रीको रोमन कुश्ती जैसी स्पर्धाओं में पहली बार रजत पदक हासिल किये जबकि क्रिकेट और हॉकी में गत चैम्पियन पुरूष टीमों ने फाइनल में प्रवेश करके स्वर्ण बरकरार रखने की ओर कदम बढा दिये ।

भारत ने अब तक दस स्वर्ण, 23 रजत और 32 कांस्य समेत 65 पदक जीत लिये और तालिका में आठवें स्थान पर है ।

केरल के मनु फ्रांसिस और कुरिसिंकल नोबल ने सेलिंग प्रतियोगिता में पुरुष स्किफ की नौवीं रेस में रजत पदक जीता।

फ्रांसिस और नोबल ने नौ रेस के बाद कुल 23 अंक जुटाए और दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता जो 24 नेट अंक और कुल 28 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही ।

दूसरे हाफ में नितेश सिवाच (97 किलो) को जापान के यूरी नकाजातो ने फाइनल में 4 . 0 से हराया । ग्रीको रोमन कुश्ती में भारत के लिये यह रजत दुर्लभ पदक है ।

महिला और पुरूष स्क्वाश टीमें अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबले हारकर कांस्य पदक जीतीं । वहीं कंपाउंड तीरंदाज गणेश मणिरत्नम को भी कांस्य पदक मिला ।

स्क्वाश में पुरूष टीम को सेमीफाइनल में मलेशिया से 1-2 से हारने के कारण कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

सेमीफाइनल में वीर चोटरानी ने संजय जीवा को 11-4, 11-8, 11-5 से हराकर भारत की उम्मीदों को बनाए रखा था लेकिन अभय सिंह और सेंथिलकुमार क्रमशः ऐन योव एनजी और अमीशनराज चंद्रन से हार गए।

भारतीय महिला टीम भी हांगकांग से 1-2 से हार गई और उसने भी अपने अभियान का अंत कांस्य पदक से किया। स्क्वाश में कुल मिलाकर भारत ने एकल में दो रजत पदक, टीम स्पर्धा में दो कांस्य पदक और मिश्रित युगल में एक कांस्य पदक के साथ अपना अभियान समाप्त किया।

विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज अनाहत सिंह और जोशना चिनप्पा अपने मैच हार गई जबकि तन्वी खन्ना ने एकमात्र जीत दर्ज की ।

भारतीय कंपाउंड तीरंदाज गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। बुधवार को स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम का हिस्सा रहे गणेश ने स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर होने के बाद कांस्य पदक के मुकाबले में वियतनाम के कोंग डुक डांग को 149-144 से हराया।

वहीं हॉकी में आखिरी सीटी बजने से 45 सेकंड पहले अभिषेक के गोल के दम पर पाकिस्तान को 4 . 3 से हराकर भारतीय पुरूष टीम फाइनल में पहुंच गई हालांकि दूसरे हाफ में तीन गोल गंवाने वाली गत चैम्पियन टीम का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा ।

तीन अक्टूबर को फाइनल में भारत का सामना मलेशिया या कोरिया से होगा ।

भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह (पांचवें और 13वें मिनट ) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किये जबकि सुखजीत सिंह (23वें मिनट ) और अभिषेक (60वें मिनट) ने फील्ड गोल दागे । पाकिस्तान के लिये कप्तान अबू बकर ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया जबकि शाहिद हन्नान (45वें) और राणा वाहिद (49वें) ने पांच मिनट के भीतर दो गोल दागे ।

भारत ने पहले हाफ में तीन गोल करके 3 . 0 से बढत बना ली थी लेकिन दूसरा हाफ पाकिस्तान के नाम रहा जिसने तीन गोल करके स्कोर 3 . 3 कर दिया । ऐसा लग रहा था कि मैच पेनल्टी शूटआउट तक जायेगा लेकिन आखिरी सीटी बजने से कुछ सेकंड पहले अभिषेक ने पाकिस्तानी गोलकीपर अली रजा और डिफेंडर सूफियान को चकमा देकर विजयी गोल दागा ।

क्रिकेट में कठिन पिच पर ईशान किशन के 46 गेंद में नाबाद 80 रन की मदद से भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली जहां सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा ।

ईशान के 80 रन और वैभव सूर्यवंशी के 21 गेंद में 38 रन की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर सात विकेट पर 169 रन बनाये । जवाब में श्रीलंका ने पावरप्ले के भीतर ही छह विकेट 31 रन पर गंवा दिये थे और पूरी टीम 9 . 5 ओवर में 45 रन पर आउट हो गई ।

गोल्फ में भारत की प्रणवी उर्स और भारतीय महिला टीम पदक की दौड़ में है । प्रणवी ने दूसरे दौर में सात अंडर 63 का स्कोर किया और वह शीर्ष पर काबिज सिंगापुर की शैनोन टैन से सिर्फ दो स्ट्रोक्स पीछे है ।

वहीं टीम स्पर्धा में भारतीय महिला टीम कांस्य पदक जीत सकती है ।

सेपकटेकरा पुरूष ‘क्वाड्रेंट’ स्पर्धा में भारत का पदक पक्का हो गया जब टीम म्यामांर को 2 . 1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई ।

भारतीय टीम ने अपना अजेय अभियान कायम रखते हुए ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया ।

भारत ने म्यामांर को 10 . 15, 15 . 13, 15 . 7 से हराया । इससे पहले वियतनाम को 15 . 12, 15 . 9 से मात दी थी ।

टेनिस में पुरूष एकल में सुमित नागल की हार के साथ भारत का अभियान समाप्त हो गया और 40 साल में पहली बार एशियाई खेलों से टेनिस टीम पदक लिये बिना लौटेगी ।

जूडोका, साइकिलिस्ट और पिस्टल निशानेबाज अनीश भानवाला पदक जीतने में नाकाम रहे ।

भाषा

मोना पंत

पंत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: एशियाई खेलों में भारत : सेलिंग और कुश्ती में रजत, क्रिकेट और हॉकी में स्वर्ण पर नजरें

पंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा

पंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
फुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला

फुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला

01 Oct 2026 | 7:11 pm
ऑस्ट्रेलिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ए को मुश्किल में डाला

ऑस्ट्रेलिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ए को मुश्किल में डाला

01 Oct 2026 | 6:32 pm
आईसीसी ने ट्रायल के तौर पर दिन के टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के उपयोग की अनुमति दी

आईसीसी ने ट्रायल के तौर पर दिन के टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के उपयोग की अनुमति दी

01 Oct 2026 | 6:26 pm
यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है: गुवाहाटी की पिच पर मुख्य कोच गंभीर की आलोचना

यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है: गुवाहाटी की पिच पर मुख्य कोच गंभीर की आलोचना

01 Oct 2026 | 6:18 pm
पाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम, सामना मलेशिया से

पाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम, सामना मलेशिया से

01 Oct 2026 | 6:04 pm
भारत के फ्रांसिस और नोबल ने एशियाई खेलों की सेलिंग पुरुष स्किफ में रजत पदक जीता

भारत के फ्रांसिस और नोबल ने एशियाई खेलों की सेलिंग पुरुष स्किफ में रजत पदक जीता

01 Oct 2026 | 6:03 pm
नितेश सिवाच को रजत पदक, मानसी पदक से चूकी

नितेश सिवाच को रजत पदक, मानसी पदक से चूकी

01 Oct 2026 | 5:56 pm