Panna News: संतोष वर्मा हुए फरार, सामने दिखी मुसीबत तो तत्काल हो गए नौ दो ग्यारह, 8वीं की छात्राओं ने लगाया ‘बैड टच’ का आरोप
पन्ना जिले के एक शासकीय स्कूल में गणित शिक्षक पर छात्रों से अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

Panna News
- पन्ना जिले के शासकीय हाई स्कूल में गणित शिक्षक पर छात्रों से अनुचित व्यवहार के आरोप
- शिकायत मिलते ही शिक्षक छुट्टी लेकर हुआ गायब, वेतन रोका गया
- जिला शिक्षा अधिकारी ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति
Panna News पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से बड़ा मामला सामने आया है। यहां कक्षा आठवीं की छात्राओं ने गणित के शिक्षक पर 'बैड टच' का आरोप लगाया है। बालिकाओं ने जिला शिक्षा अधिकारी से इस मामले की शिकायत दर्ज की है। शिकायत के बाद शिक्षक छुट्टी लेकर गायब हो गया है इस मामले में तीन सदस्यीय दल का गठन किया गया है, जो इसकी पूरी जांच कर रहा है। वहीं, शिक्षक संतोष वर्मा का वेतन फिलहाल रोककर नोटिस जारी किया गया है।
पढ़ाने के बहाने करता था 'बैड टच'
Panna News मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पन्ना जिले के ग्राम जिगदाहा में संचालित शासकीय हाई स्कूल का है। इस स्कूल में कुल 209 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें से 106 बालक और 103 बालिकाएं शामिल हैं। यहां कक्षा आठवीं की छात्राओं ने गणित के शिक्षक पर 'बैड टच' का आरोप लगाया है। शिक्षक की पहचान संतोष वर्मा के रूप में हुई है। छात्राओं ने बताया है कि शिक्षक उन्हें पढ़ाने के बहाने बुरी तरीके से छूता है। इस पूरी घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। इन बालिकाओं ने इस पूरे मामले की सूचना स्कूल के प्राचार्य को दी थी, लेकिन प्राचार्य ने बताया कि बच्चियों के आरोप लगाने के तुरंत बाद ही शिक्षक छुट्टी लेकर गायब हो गया।
शिक्षक को नोटिस जारी
Panna News स्कूल के प्राचार्य ने इस पूरे मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी को दी। जिला शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश खरे ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने प्राथमिक जांच की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तीन सदस्यीय दल का गठन किया है, जिसमें एक महिला प्राचार्य शामिल हैं। अगले दो दिनों में टीम जांच रिपोर्ट पेश करेगी। दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में शिक्षक का वेतन रोककर, नोटिस जारी किया गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के ग्राम जिगदाहा स्थित शासकीय हाई स्कूल से जुड़ा है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Math Teacher Accused of Misconduct With Students in Panna
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am