Pathalgaon Viral Video: छत्तीसगढ़ के इस जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला, महज इस वजह से युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, डरा देने वाला वीडियो आया सामने

Pathalgaon Viral Video: पत्थलगांव: पत्थलगांव के बागबहार थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

Pathalgaon Viral Video: छत्तीसगढ़ के इस जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला, महज इस वजह से युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, डरा देने वाला वीडियो आया सामने

patthalgao news/ image source: ibc24

Modified Date: May 11, 2026 / 11:25 pm IST
Published Date: May 11, 2026 11:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • युवक को बांधकर पीटा
  • वीडियो सोशल मीडिया वायरल
  • दो परिवारों में विवाद

Pathalgaon Viral Video: पत्थलगांव: पत्थलगांव के बागबहार थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो परिवारों के आपसी विवाद में एक युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बागबहार थाना क्षेत्र के झारपारा गांव में दो परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान कुछ लोगों ने युवक को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया जा रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस वायरल वीडियो ने कानून व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती हिंसक घटनाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों पर कब तक कार्रवाई करती है।

ये भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।